मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में राजस्व विभाग की समीक्षा की। किसानों और नागरिकों के लंबित नामांतरण, बँटवारा और सीमांकन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने में राजस्व विभाग की समीक्षा की।
खजुराहो. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने किसानों और आम नागरिकों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भूमि-संबंधी लंबित प्रकरणों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान को पुनः शुरू किया जाए।
सोमवार को महाराजा कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नामांतरण, बँटवारा, सीमांकन और अभिलेखों में सुधार जैसे छह माह से अधिक लंबित प्रकरणों का पीठासीन अधिकारियों से संपर्क कर प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को उनकी भूमि का नक्शा और विस्तृत विवरण वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध कराया जाए।
वेबसाइट से प्राप्त होने वाले दस्तावेजों को प्रामाणिक बनाया जाए ताकि दस्तावेजों की डुप्लीकेसी (दोहराव) को रोका जा सके।
इस सुविधा को अगले दो वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा, नक्शाविहीन ग्रामों के नक्शे बनाने और नवीन आवश्यक आबादी भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
भू-अर्जन (Land Acquisition) प्रकरणों के एंड-टू-एंड निराकरण को भी ऑनलाइन करने की प्रक्रिया बनाई जाएगी।
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बैठक में विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की।
प्रमुख उपलब्धियां:
भू-अभिलेख पोर्टल 2.0: 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुका है, जिससे नागरिक मोबाइल पर अपनी भूमि का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं।
मोबाइल ऐप के माध्यम से भू-अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करने की सुविधा शुरू की गई है।
आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना:
डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम (DPDP Act) के अनुरूप विभागीय पोर्टल का आधुनिकीकरण।
भू-अर्जन प्रक्रियाओं को एंड-टू-एंड ऑनलाइन करना।
विश्वास आधारित डायवर्ज़न प्रक्रिया लागू करने की योजना।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।
इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उज्जैन की महिला की मौत के बाद अब नए मरीज का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जानें इसके लक्षण और बचाव।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कारणों या कम मेरिट वालों को प्राथमिकता देकर अधिक अंक पाने वाले योग्य उम्मीदवारों के हितों का हनन नहीं होना चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में कुंडेश्वर लोक के निर्माण और पीतल शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। जानें राज्य में उद्योग, रोजगार और सुशासन से जुड़ी बड़ी खबरें।
शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने विरोधियों पर डाक बंगले पर महिलाओं को भेजकर फर्जी केस में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह