रीवा के संजय गांधी अस्पताल को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ₹7.74 करोड़ की लागत से ब्रैकीथेरेपी कोबाल्ट-60 मशीन खरीदने की स्वीकृति मिल गई है। इससे बच्चेदानी कैंसर समेत इंटरनल कैंसर के मरीजों को राहत मिलेगी। मशीन भोपाल से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द स्थापित होगी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मेडिकल हब बनने की दिशा में रीवा एक और कदम आगे बढ़ गया है। कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है। करीब 8 करोड़ की लागत से ब्रेंकीथेरेपी मशीन को खरीदने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसे खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस मशीन के आने से बच्चेदानी के कैंसर से पीड़ित मरीजों को इंटरनल थैरेपी में बड़ी राहत मिलेगी।
ज्ञात हो कि रीवा संजय गांधी अस्पताल में वर्तमान समय में कैंसर के मरीजों को सिर्फ कीमोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है। यहां कोबाल्ट मशीन लगी थी लेकिन इसका सोर्स एक्सपायरी हो गया है। इसके कारण थैरेपी की सुविधा बंद हो गई। कुछ सालों तक कैंसर यूनिट ठेके पर चला। इसके बाद ठेका निरस्त हुआ तो पुराना ठेकेदार अपने साथ सोर्स भी लेकर चला गया। इसके बाद से ही यहां सिकाई की सुविधा बेपटरी हो गई। अब कैंसर के मरीजो को सिंकाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। आने वाले समय में हालांकि यह असुविधा नहीं रहेगी।
कैंसर यूनिट ही अलग बन रही है। 31 करोड़ की लीनेक्स मशीन आने वाली है। इसके बाद सारी समस्याएं ही खत्म हो जाएंगी। हालाकिं एक और कैंसर मशीन की स्वीकृति भोपाल से मिल गई है। इससे मरीजों को अब इंटरनल थैरेपी की भी सुविधा अब रीवा में मिलने लगेगी। यह मशीन संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा के प्रयास से ही मिलना संभव हुआ है। वह लंबे समय से इस मशीन की मांग कर रहे थे। अब जाकर स्वीकृति भी मिल गई है।
फिलहाल रीवा में कैंसर मरीजों को कीमोथैरेपी ही दी जा रही
रीवा में कैंसर के मरीजों की सिंकाई बंद है। सिर्फ कीमोथैरेपी से ही इलाज किया जा रहा है। यहां के मरीजों को सिंकाई के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। जिस जगह पर पुरानी मशीन लगी है। उसका सोर्स खत्म हो चुका है। नया सोर्स मशीन के हिसाब से महंगा पड़ रहा था। अब नई मशीन आने के बाद ही रीवा में कैंसर के मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा।
ब्रैंकीथेरेपी कोबाल्ट 60 के यह होंगे फायदे
अभी तक रीवा में प्रायमरी यानि स्टेज वन के कैंसर मशीनों का इलाज सिर्फ आपरेशन से ही होता रहा है। अभी भी यही हो रहा है। इस मशीन के आने के बाद प्रायमरी स्टेज के मरीजों को बैंकीथैरेपी से सिंकाई देकर भी ठीक कर सकेंगे। यह मशीन शरीर के अंदर होने वाले कैंसर के लिए कारगर साबित होगी। इसके अलावा जिन महिलाओं को बच्चेदानी का कैंसर होता है। उन्हें एक्सटर्नल सिंकाई दी जाती है। इसके बाद बीमारी को पूरी तरह से बैंकीथेरेपी से इंटरनल सिंकाई देकर खत्म किया जा सकेगा। ब्रोंकल डिजीज सहित छोटी छोटी इंटरनल बीमारियों में भी इस मशीन से इलाज किया जा सकेगा।
चार मेडिकल कॉलेजों के लिए मिली स्वीकृति
ब्रैंकीथेरेपी कोबाल्ट 60 मशीन सिर्फ रीवा में ही नहीं आ रही है। प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों के लिए स्वीकृति दी गई है। रीवा के अलावा ग्वालियर, इंदौर, भोपाल में भी यह मशीन खरीदी जाएगी। चारों कालेजों के लिए करीब 30 करोड़ 99 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
ब्रैंकीथैरेपी कोबाल्ट 60 मशीन को खरीदने की स्वीकृति मिली है। इस मशीन के आने से इंटरनल थैरेपी में मदद मिलेगी। सबसे अधिक फायदा बच्चेदानी के कैंसर वाले मरीजों को मिलेगा। यह मशीन भी नई बिल्डिंग में ही लगाई जाएगी।
डॉ अजीत मार्को, सह प्राध्यापक, कैंसर विभाग, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।