रीवा जिला चिकित्सालय में प्रदेश की पहली मदर न्यू बॉर्न यूनिट, आदर्श टीकाकरण केंद्र, फिजियोथैरेपी यूनिट और गर्भ संस्कार कक्ष का शुभारंभ हुआ। इससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में चार विभिन्न कार्यों का लोकार्पण रविवार को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने किया। इसमें नवनिर्मित आदर्श टीकाकरण केंद्र, फिजियोथैरेपी यूनिट, मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट एवं गर्भ संस्कार कक्ष शामिल हैं। मदर न्यू बॉर्न यूनिट की स्थापना यूनिसेफ के सहयोग से की गई है, जो प्रदेश का पहली यूनिट है। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी।
इससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने में मदद मिलेगी। नवनिर्मित सुविधाओं के माध्यम से नवजात शिशुओं, माताओं एवं मरीजों को उच्च स्तरीय उपचार एवं देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी। फिजियोथैरेपी यूनिट मरीजों के पुनर्वास में सहायक सिद्ध होगी। जन्म के समय गंभीर रोग से ग्रस्त शिशुओं तथा उनकी माताओं को भर्ती करके उपचार की सुविधा दी जाएगी। वहीं गर्भ संस्कार यूनिट में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच के साथ-साथ उन्हें योग, ध्यान, संगीत, चिकित्सा तथा सात्विक पौष्टिक आहार के संबंध में सलाह दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में ही आदर्श टीकाकरण केन्द्र का शुभारंभ किया। इसमें शिशुओं को सभी प्रमुख रोगों से बचाव के टीके लगाने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में नर्सिंग डायरेक्टर डॉ बीनू सिंह, सीएमएचओ डॉ यत्नेश त्रिपाठी, सिविल सर्जन डॉ प्रतिभा मिश्रा, डॉ केबी गौतम, डॉ केके तिवारी, डॉ आलोक दुबे, यूनिसेफ से राज्य चीफ विलियम हैनलोन, डॉ प्रशान्त कुमार, अनिल गुलाटी, डॉ अमित डोंगरा समेत वरिष्ठ अधिकारियों एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से हुआ विकास
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही इसमें नवीन ओपीडी भवन तथा अस्पताल के विस्तार से जुड़े निर्माण कार्यों को पूरा कराकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यूनिसेफ के सहयोग से आज जिन इकाईयों का शुभारंभ किया जा रहा है उनसे गर्भवती महिलाओं की देखभाल और शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा में हमें सफलता मिलेगी। मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा सकेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टरों तथा चिकित्साकर्मियों की भर्ती के साथ-साथ आवश्यक उपकरणों की भी व्यवस्था की जा रही है।
गर्भावस्था में शांत और ऊर्जावान रहना जरूरी
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ संचालक, नर्सिंग एवं सह चिकित्सा संचालक डॉ. बीनू सिंह ने गर्भ संस्कार यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां और अजन्मे बच्चे के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए यह यूनिट अहम होगी। गर्भ संस्कार कोई धार्मिक विधि मात्र नहीं है, बल्कि गर्भावस्था के 9 महीनों में सकारात्मक, शांत और ऊजार्वान बने रहने की एक नियमित वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।