रीवा के हनुमना में घर में ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया, पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवर और नगदी बरामद की, सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
हनुमना थाना अन्तर्गत हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 24 मार्च 2026 को रानी यादव पत्नी रामधनी यादव 42 वर्ष निवासी ग्राम बसौडी थाना हनुमना ने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि सुबह 9 बजे खेत काटने चली गयी थी। मेरे पति मवेशियो को लेकर चराने के लिए चले गये थे। इस दौरान घर में ताला बन्द था। दोपहर 11 बजे घर पहुंचने पर देखा तो ताला टूटा हुआ था। अटैची मे रखा पायल, सोने की लाकेट व 40 हजार रुपये नगद चोरी हो गये थे। पुलिस ने उक्त शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। इस दौरान चोरी करने वाले पांच बदमाशों को पकड़ लिया गया। जिनकी पहचान सोनू साकेत पुत्र सूरत साकेत निवासी मुरैठा, अजय कुमार साकेत पुत्र बुद्धसेन साकेत 19 वर्ष, सुभाष उर्फ सिस्टम पुत्र बुद्धसेन साकेत 20 वर्ष, श्यामशंकर उर्फ शंखू पुत्र जमूना प्रसाद साकेत 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम मुरैठा थाना हनुमना एवं राजबहोर साकेत उर्फ टकला पुत्र कंताली साकेत 19 वर्ष निवासी कैछुआ थाना नईगढ़ी हाल मुरैठा के रूप में की गई है। बदमाशों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया गया है। बाद में सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार आर्थिक विकास और अधोसंरचना निर्माण के लिए 1 दिसंबर-2026 को 1,500 करोड़ रुपए का बाजार से कर्ज लेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से मिलने वाला यह कर्ज 500-500 करोड़ की तीन समान किस्तों में लिया जाएगा।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी प्रवेश में सेवारत डॉक्टरों को खुली श्रेणी की मेरिट में शामिल करने व अतिरिक्त अंक देने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। जानें 30% आरक्षण और प्रोत्साहन अंकों पर कोर्ट का पूरा फैसला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भैरूंदा में 536.23 करोड़ रुपये की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस योजना से बुधनी के 76 गांवों के 8 हजार से अधिक किसानों की 30,091 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही सीहोर को 577.67 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम के बीच विवाद तेज हो गया है। मंडला मेडिकल कॉलेज और आदिवासी विकास के मुद्दों पर दोनों आमने-सामने हैं।
2029 लोकसभा चुनाव के टिकट पर दिए बयान से मचे बवाल के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने एक्स पर सफाई दी। उन्होंने मोहन यादव सरकार और शराब नीति पर भी अपनी बात रखी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
नागरिक आपूर्ति निगम के रीवा कार्यालय पर चुनिंदा राइस मिलर्स को धान आवंटित करने के आरोप लगे हैं। विंध्य राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अवकाश के दिन जारी चालानों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
रीवा नगर निगम ने अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर ब्रह्मा, धुंआ और ड्रिंक्स एंड डाइन रूफटॉप रेस्टोरेंट के किचन सील किए। कार्रवाई में छह गैस सिलेंडर जब्त हुए, आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
सीधी के कहनुआ पहाड़ के पास शादी समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बड़ेसर निवासी 55 वर्षीय मनसुखलाल प्रजापति की मौत हुई, पांच लोग सुरक्षित बच गए।
पन्ना के बेनीसागर मोहल्ले में निर्माणाधीन पेप्टेक जेपी पैराडाइज मॉल पर पार्षद ने भवन अनुमति में अनियमितताओं के आरोप लगाए। कलेक्टर से निर्माण रोकने, अनुज्ञा निरस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।