रीवा के सेमरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में दो अवैध क्लीनिक सील किए गए। जांच में बिना पंजीयन इलाज, आवश्यक संसाधनों की कमी और एलोपैथिक दवाओं की अवैध बिक्री का खुलासा हुआ।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों एवं झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक सिरमौर, तहसील सेमरिया क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं कार्यवाही की गई। इस दौरान दो क्लीनिक बगैर लाइसेंस संचालित होते मिली, जिसे सील कर दिया गया है। इन क्लीनिकों में अवैध रूप से दवाओं की बिक्री भी की जा रही थी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार टीम ने संगीता द्विवेदी की साईं कृपा क्लीनिक एवं राजेश पांडे की पाण्डेय क्लीनिक में दबिश दिया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त दोनों क्लीनिक बिना किसी वैध पंजीयन, अनुमति एवं सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के संचालित हो रही थी। इसके अतिरिक्त, क्लीनिकों में चिकित्सा सेवाओं के संचालन हेतु आवश्यक मानक, उपकरण एवं योग्य चिकित्सकीय स्टाफ का भी अभाव पाया गया। सबसे गंभीर तथ्य यह पाया गया कि इन क्लीनिकों में एलोपैथिक दवाएं अवैध रूप से रखकर मरीजों को दी जा रही थीं, जबकि संचालकों के पास एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के तहत उपचार करने की कोई वैध योग्यता/अधिकार नहीं था। उक्त गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए दोनों क्लीनिकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
सामग्री की गई जब्त
निरीक्षण के दौरान टीम ने क्लीनिकों में उपलब्ध दवाओं एवं संबंधित सामग्री को जप्त किया गया है। संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्रासंगिक अधिनियमों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि जिले में बिना पंजीयन एवं बिना योग्यता के चिकित्सा कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति/संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
एसडीएम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी सिरमौर दृष्टि जैसवाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केबी गौतम, खण्ड चिकत्सा अधिकारी डॉ आनंद पाण्डेय, तहसीलदार राजेंद्र तिवारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम बिहारी सेमरिया, उपनिरीक्षक ललन सिंह नेताम, उपजिला मीडिया अधिकारी ऋषिराज गौतम, डॉ राजकमल तिवारी की उपस्थिति में की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।