रीवा में अवैध घोषित कॉलोनी में नदी किनारे ग्रीन बेल्ट पर पार्टी लॉन निर्माण, प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण जारी, बीहर नदी किनारे निर्माण से पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नदी के किनारे अवैध निर्माण पर रोक नहीं लग पाई है। करहिया ग्राम पंचायत में जिस शाही रिवर व्यू को अवैध घोषित किया गया था। उसी कालोनी में नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट में पार्टी लॉन तैयार कर दिया गया है। अब पार्टियां नदी के किनारे बनाए गए इसी लॉन में हो रही हैं। कलेक्टर की सख्ती के बाद भी कालोनाइजरों के अवैध काम पर रोक नहीं लग पा रही है।
बीहर नदी को कालोनाइजर प्रभावित कर रहे हैं। नदी का किनारा पाट कर कालोनियां बना रहे हैं। कांक्रीट की दीवार खड़ी कर रहे हैं। नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट में कालोनी बसाने के मामले में ही रीवा की तत्कालीन कलेक्टर ने दो कालोनियों पर कार्रवाई की थी। शांति विला और शाही रिवर व्यू के संचालक के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए थे। दोनों ही कालोनी को अवैध घोषित कर दिया था। इन पर कब्जा लेने के आदेश भी दिए थे। हालांकि इस सख्ती के बाद भी अवैध निर्माण का सिलसिला रुका नहीं है। जितनी तेजी से प्रशासन सख्ती बरत रही। उसी तेजी से कालोनाइजर ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण बढ़ा रहे हैं। ग्राम पंचायत करहिया में ही नदी के ठीक किनारे और बीहर पुल के पास ही एक शाही रिवर व्यू कालोनी बसाई गई है। इस कालोनी में ही नाला पर दीवार खड़ी कर पास ही राजघराना होटल बनाया गया है।
इस होटल की नाला पर खड़ी दीवार पहले से ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे सुधारने के बाद अब अतिक्रमण का दायरा नदी की तरफ बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन की रोक के बाद भी हाल ही में नदी की तरफ कमरों का निर्माण कार्य कराया गया। बात यहीं तक सीमित नहीं रही। दिन रात बराबर नदी के किनारे का हिस्सा मलवा से पाटा गया। पाटने के बाद अब मौके पर पार्टी लॉन तैयार कर दिया गया है। नदी के ग्रीन बेल्ट को पार्टी के लिए तैयार किया गया है। इसे बकायदा सजाया गया है। लोहे की ग्रिल से चारों तरफ घेरा गया है। यह निर्माण जिला प्रशासन की कार्रवाई और अधिकारियों को मुंह चिढ़ाने के लिए काफी है।
लोगों की जान को खतरे में डाल रहे
बारिश में यह नदी पूरी तरह उफान पर रहती है। बारिश का पानी ऊपर तक चढ़ जाता है। शाही रिवर व्यू का इंट्रेस तक इस बारिश और बाढ़ से भर जाता है। ऐसे में जहां पर लान बनाया गया है, वह नदी का ग्रीन बेल्ट है। यहां पर किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता लेकिन राजघराना होटल के संचालक ने नियम विरुद्ध कार्य कराया। यहां पार्टी और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इससे लोगों की जान को भी जोखिम में डालने का काम किया जा रहा है।
वार्ड नंबर 6 में खड़ी कर दी दीवार
करहिया ग्राम पंचायत में नदी के एक तरफ तो दो कालोनियों में नियमों को तोड़ कर कालोनियां बसाईं ही थी। अब इनमें से एक ने नगर निगम क्षेत्र में भी यही काम करना शुरू कर दिया है। उपेन्द्र सिंह के खिलाफ एक शिकायत नगर निगम महापौर के पास पहुंची है। उन्होंने वार्ड क्रमांक 6 में एक रिसोर्ट बनाया है। यह भी नदी के किनारे बना है। नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट में कांक्रीट की दीवार शांति विला की तरह ही खड़ी की गई है। इस पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर (IPEC) के प्रथम चरण का भूमि-पूजन किया। 2360 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से पीथमपुर और इंदौर के बीच कनेक्टिविटी और उद्योगों को मिलेगी नई गति।
मध्य प्रदेश सरकार ने 6 साल बाद राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियां की हैं। रेखा यादव को अध्यक्ष और साधना स्थापक को सदस्य बनाया गया है। जानिए क्या था विवाद और क्यों है यह नियुक्ति अहम।
रीवा में विंध्य विकास प्राधिकरण स्वागत पोस्टरों में सांसद की तस्वीर नदारद, अटल कुंज में बधाई की मिठास के बीच सड़कों पर सियासी खटास, कार्यकर्ताओं और जनता में चर्चा तेज, संगठनात्मक समीकरणों पर सवाल
रीवा में अवैध घोषित कॉलोनी में नदी किनारे ग्रीन बेल्ट पर पार्टी लॉन निर्माण, प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमण जारी, बीहर नदी किनारे निर्माण से पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा
रीवा में कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच डॉक्टरों की भारी कमी, केवल एक विशेषज्ञ पर इलाज निर्भर, 31 करोड़ की मशीनें आने के बावजूद सुविधाएं अधूरी, मरीजों को बाहर इलाज के लिए भटकना पड़ रहा
रीवा के चाकघाट थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने जहर निगला, आईसीयू में भर्ती, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा, परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार
सीधी जिले में बिना अनुमति वन और कृषि भूमि पर अवैध ईंट भट्ठों का संचालन, विभागों की निष्क्रियता से पर्यावरण नुकसान, पीएम आवास के नाम पर दुरुपयोग, पेड़ों की कटाई और भूमि क्षरण गंभीर चिंता
पन्ना के ऊड़की गांव में दहेज विवाद में दामाद ने सास की बैट से हत्या, गर्भवती पत्नी को भी धक्का, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज की
सतना के रनेही गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, साइबर सेल की मदद से कार्रवाई, नाबालिग भी पकड़ा गया, पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच तेज की
सतना में भाजपा के जिला प्रशिक्षण शिविरों में मोबाइल बैन रहेगा, सत्रों के बाद टेस्ट अनिवार्य, 36 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण, अनुपस्थित रहने पर पद पर संकट, एकाग्रता और अनुशासन बढ़ाने की नई पहल

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह