रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
गुरुवार की सुबह लक्ष्मण बाग स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आचार्यों की मौजूदगी में पुरी पराम्परा के अनुसार जगन्नाथ भगवान का दिव्य महास्रान कराया गया। जिसके बाद भगवान को विशेष श्रृंगार के साथ सजाया गया। साथ ही अभिषेक पश्चात भोग लगाये गये। जिसके बाद शाम चार बजे भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर अपने भक्तों का हाल जानने के लिए शहर भ्रमण पर निकल पड़े।
लक्ष्मण बाग संस्थान में गुरुवार को प्रात: काल भगवान का अभिषेक प्रारंभ किया गया। जिसके बाद उनका पूजन अर्चन वैष्णव परम्परा के अनुसार किया गया। जिसके बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान अयोध्या धाम से आये जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज ने अपने आर्शीवचन दिए। बताया जा रहा है कि पूजा अर्चना एवं भोग प्रसाद के बाद शाम लगभग चार बजे भगवान की महाआरती की गई और वे रथ में सवार होकर बिछिया से होते हुए सीधे किला जा पहुंचे। किला में राजपरिवार द्वारा विधि विधान के अनुसार भगवान का स्वागत एवं पूजा अर्चना की गई। जहां से भगवान नगर भ्रमण पर निकल पड़े।
सड़क पर लगी रही भीड़
भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए शाम से ही फोर्ट रोड, सिन्धी चौराहा, घोड़ा चौराहा, जय स्तंभ मार्ग, पुराना बस स्टैण्ड, मार्तण्ड स्कूल तिराहा, शिल्पी प्लाजा क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। भगवान जगन्नाथ के रथ के पीछे-पीछे ठेलों में जामुन, आम, बतासे को बेचते हुए व्यापारी भी चलते हुए देखे गए। लोगों द्वारा जगह-जगह भगवान की आरती, पूजा कर उन्हें भोग अर्पित किया गया।
भगवान जगन्नाथ स्वामी का व्यापारी संघ ने किया स्वागत
शहर में गुरुवार को निकली भगवान जगन्नाथ यात्रा का विंध्य व्यापारी महासंघ द्वारा स्टेचू चौराहा में स्वागत व महाआरती का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने भी शिरकत की। जिसमें भगवान जगन्नाथ स्वामी को तरह-तरह के भोग लगाये गये। इस दौरान काफी संख्या में संघ के सदस्य एवं श्रद्धालु गण मौजूद थे।

मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
मैहर के बूढ़ाबाउर गांव में 55 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। गांव में पुलिस बल तैनात कर जांच जारी है।
उचेहरा के बरुआ नदी पुराने पुल से डिलीवरी केस लेने जा रही एंबुलेंस नदी में गिर गई। चालक समेत दो लोग घायल हुए। लगातार तीसरे बड़े हादसे के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार एजेंसियों पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह