रीवा में मानसून की रफ्तार थमने से बांधों का जलस्तर लगातार घट रहा है। बारिश नहीं होने से किसान बोनी और रोपाई को लेकर असमंजस में हैं, जबकि बाणसागर सहित प्रमुख जलाशयों पर संकट गहराने लगा है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मानसून ठहर गया है। बारिश नहीं हो रही है। बारिश की रफ्तार थमने से इसका असर खेती पर तो पड़ ही रहा है। साथ ही बांधों के भी हलक अब सूखते जा रहे है। जलस्तर बढ़ने की जगह घटता जा रहा है। विंध्य का सबसे बड़ा बाण सागर बांध ही क्षमता से करीब 7 मीटर खाली है। वहीं बकिया और बीहर बराज तक खाली है। हालात ऐसे ही रहे तो इन बांधों का भरना इस बार मुश्किल हो जाएगा।
आपको बता दें कि इस बार मानसून की इंट्री देर से हुई। मानसून आया भी तो असर खास नहीं छोड़ पाया। कुछ दिन ही बारिश हुई। खेतों तक में पर्याप्त पानी नहीं भर पाया है। अब मानसून ठहर सा गया है। पिछले एक सप्ताह से बारिश ही नहीं हो रही है। इसके कारण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नदी, नालों में जो बारिश का पानी दिख रहा था, वह भी अब सूखने लगा है। गांव के तालाबों का हलक पहले से ही सूख हुआ था। बारिश से इनके भरने की उम्मीद थी, वह भी अधूरी ही रह गई। सभी बांधों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जल का स्तर धीरे धीरे नीचे खिसकता जा रहा है। रीवा ही नहीं आसपास के जिलों में भी बारिश नहीं हो रही है। इसके कारण कहीं से भी बांधों तक पानी नहीं पहुंच रहा। यदि बारिश नहीं हुई तो हालात और भी विषम हो जाएंगे।
असमंजस में फंसे किसान
बारिश नहीं होने से किसान भी असमंजस की स्थिति में है। किसानों के खेत खाली पड़े हैं। किसानों ने रोपा तो तैयार कर लिया लेकिन अब खेतों में रोपने की स्थिति में नहीं है। बारिश नहीं होने से खेतों में पर्याप्त पानी ही नहीं भर पाया है। कुछ दिन बारिश हुई तो किसानों के चेहरे पर चमक आ गई थी। अब बारिश के थमने ही चिंता के भाव उमड़ने लगे हैं। कई किसान तो इस बार बोनी करने से भी कतरा रहे हैं।
बांधों की स्थिति
बांध वर्तमान स्थिति क्षमता मीटर में
बकिया बराज 278.40 280.05
बीहर बराज 278.40 280.00
देवलोंद 334.98 341.64
सिलपरा 292.00 297.00


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।
राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम ने कहा- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग को नई दिशा दी थी। इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता होती है जो विकास को आकार देती है।