रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ समेत दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताआें ने शहर के भाजपा कार्यालय अटल कुंज का घेराव करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने बैरीकेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया, जिससे वह भाजपा कार्यालय तक नहीं पहुंच पाए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस भी हुई।
प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के आसपास कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी और भारी पुलिस बल तैनात किया। इसके बावजूद एनएसयूआई कार्यकतार्ओं ने शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़कर अपना विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया। बैरिकेडिंग के पास पहुंचने पर कार्यकतार्ओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकतार्ओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के सवालों का जवाब देने के बजाय पुलिस के दम पर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज और अब शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार छात्रों के मुद्दों से भाग रही है।
उन्होंने कहा अगर बीजेपी सरकार की नजर में पेपर लीक करना कानूनी है और उसके लिए प्रदर्शन करना गैरकानूनी है तो ऐसा काम एनएसयूआई सदैव सड़कों में गैर कानूनी रूप से करती रहेगी। इस दौरान पंकज उपाध्याय, अखंड प्रताप सिंह, अमन द्विवेदी, रॉबिंसन साकेत, गौरव पांडे, मोहित शुक्ला, अजय सिंह, संस्कार त्रिपाठी, विश्ववर्धन सिंह, शक्ति पाठक,आदर्श चौहान, सेजल द्विवेदी, तोशन यादव, प्रीतम सिंह हित सैकड़ों की संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन आज
जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में नीट पेपर लीक एवं सी.बी.एस.ई. परीक्षाओं मे अनियमितताओं के विरोध में 25 जुलाई को सायं 4 बजे से सिरमौर चौराहा स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जायेगा। सत्याग्रह समापन के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा जायेगा। तत्पश्चात सिरमौर चौराहा से विशाल मेगा मार्ट के बगल में स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय तक कैण्डिल मार्च निकाला जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, महापौर, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समयसीमा तय की। अधिकारियों को गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सतना जिले में 99 प्रतिशत पुस्तकें पहुंचने के बावजूद विद्यार्थियों तक केवल 86 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों का वितरण हो सका। एक लाख से अधिक किताबें अब भी लंबित हैं, जिस पर डीपीआई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा होगी।
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इंदौर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है, तो वहीं भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
सतना जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया मशीनों की लगातार खराबी से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। विशेषज्ञों ने चेताया कि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो रूटीन सर्जरी प्रभावित होकर स्वास्थ्य सेवाएं संकट में पड़ सकती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह