रीवा के चाकघाट थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने जहर निगला, आईसीयू में भर्ती, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा, परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, पुलिस ने आरोपों को बताया निराधार

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
चाकघाट थाना परिसर में एक युवक ने जहर निगल कर जान देने की कोशिश की है। इस घटना के बाद थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को उपचार के लिये समीप स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां आईसीयू में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
बताया गया है कि थाना क्षेत्र के सेंगरवार सतपुड़ा निवासी पुष्पराज माझी 25 वर्ष को पुलिस ने पूछताछ के लिये थाना बुलाया था। शुक्रवार की रात युवक थाना पहुंचा और पुलिसकर्मियों के सामने ही जहर निगल लिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। जानकारी होते ही पुलिसकर्मी उसे आनन-फानन में उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की हालत गंभीर होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ एक युवती ने परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके चलते उसे पूछताछ के लिये थाना बुलाया गया था, लेकिन इसी बीच युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
पुलिस के अनुसार उक्त युवक का क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। लेकिन युवती की शादी अब कहीं और हो गई है। लेकिन इसके बाद भी युवक लगातार उससे जबरिया संपर्क किया जा रहा है, इतना ही नहीं पर्सनल फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। जिससे परेशान होकर युवती थाना पहुंची थी और शिकायत दर्ज कराई थी।
छोड़ने की एवज में मांग रहे थे रिश्वत
इधर युवक के परिजनों ने चाकघाट पुलिस पर सीधा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक को पुलिस थाना बुलाई, इसके बाद उसे बैठा लिया गया। फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। साथ ही छोड़ने की एवज में रुपयों की मांग की गई। पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर ही युवक ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। परिजनों ने मांग किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिये।
युवक के खिलाफ एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में पूछताछ के लिये उसे थाना बुलाया गया था। तभी युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। परिजन जो रिश्वत मांगने का आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत है।
- बालकेश सिंह, थाना प्रभारी चाकघाट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।