रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर सब की क्लास लगाते हैं। पूरे जिला में दौड़ रहे हैं लेकिन अपने ही विभाग को सुधार नहीं पा रहे। एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को एक अधिवक्ता फाइलों के आदेश पर लेटलतीफी से इतना बिफरा की वह अर्धनग्न हो गया। वहीं मौके पर ही चड्ढी बनियान में धरने पर बैठ गया। अधिवक्ता के विरोध से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में साथियों ने पहुंच कर मनाया तो अधिवक्ता ने वापस कपड़े पहन लिए। अधिवक्ता पट्टा की फाइल के आदेश में देरी से विफर पड़े थे। पांच सालों से फैसला नहीं हो पाया। डेट पर डेट मिल रही थी।
आपको बता दें कि राजस्व विभाग का कामकाज बेपटरी चल रहा है। सरकार कई बार राजस्व प्रकरणों के निराकरण के आदेश जारी किए। राजस्व अभियान भी चलाया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। आरसीएमएस की पेडेंसी निराकृत करने के निर्देश थे। पुराने सभी प्रकरणों को निराकृत कर वाहवाही सरकार ने तो लूट ली लेकिन हकीकत में कुछ हुआ ही नहीं। आरसीएमएस से प्रकरण गायब हो गए और फाइलें अब भी आफिस में डंप है।
इसी का नतीजा है कि पक्षकार और अधिवक्ता राजस्व कोर्ट के चक्कर लगा रहा है। छोटे छोटे फैसले नहीं हो रहे हैं। सालों से फाइलें लंबित है। इसी लंबित फाइलों के कारण ही एक अधिवक्ता गुरुवार को विफर पड़ा और पूरे कपड़े उतार कर धरने पर बैठ गया। बाद में समझाइश दी गई तब मामला शांत हुआ।
एसडीएम कोर्ट में डंप है पक्षकार की फाइल
जिस अधिवक्ता ने एसडीएम कोर्ट के बाहर कपड़े उतारे थे। उनका नाम संतोष पाण्डेय है। वह सालों से पट्टा की फाइल में आदेश के लिए चक्कर लगा रहे हैं। गुरुवार को भी एसडीएम के बाबू ने उन्हें बुलाया था। जब अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे और बाबू से फाइल के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने कहा आदेश अभी नहीं हुआ है। इतना सुनते ही अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही कोर्ट, शर्ट, पैट, जूता सब उतार दिया। कोर्ट के सामने ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब अधिवक्ताओं का यह हाल है तो आम जनता का क्या होता होगा। अधिवक्ता को ही न्याय नहीं मिल रहा है। उसे ही घुमाया जा रहा है।
यह है हंगामे के पीछे का सारा मामला
अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने बताया कि टीकर की पांच फाइलें एसडीएम कार्याय में पिछले पांच सालों से चल रही हैं। इसमें दो फाइलों में पटवारी ने प्रतिवेदन दिया कि भूमि हीन है। पट्टा दिया जाना उचित है। वहीं दो फाइल राजभान बहेलिया, रामकलेश बहेलिया विरुद्ध राजेद्र बहेलिया के पक्ष में पटवारी का प्रतिवेदन आया कि वह योग्य है। इन्हें पट्टा दिया जाना उचित है। फाइल में पटवारी का प्रतिवेदन और तहसीलदार का प्रतिवेदन लग गया। सारी प्रक्रिया पूरी हो गई। फाइल लग गई। दो वर्ष पूर्व एसडीएम के बड़े बाबू ने पक्षकार को बुलाने के लिए कहा। जिसकी फाइल है, वह नागपुर में ट्रेलर गाड़ी चलाता है। वह गाड़ी सड़क किनारे खड़े कर रीवा आया। फिर वापस लौटा। अब पक्षकार लगातार फोन कर रहा है कि कब आदेश होगा। यहां बोल रहे हैं कि जल्दी हो जाएगा तो यह बताएं कि मेरी फाइल का फैसला कब आएगा। अधिवक्ता ने कहा कि यह हमारा अधिकार है पक्षकार का अधिकार है कि फैसला कब जाएगा, यह जान लें। पक्षकार लगातार फोन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सामने यह समस्या है कि पक्षकार को हम संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें क्या जानकारी दें। लोगों के सामने बदनामी होती है। पक्षकार फिर कहता है कि पांच साल से फाइल दिए हैं। अभी तक करा नहीं पा रहे हैं। फाइल में कुछ भी नहंी शेष है। शासन के नियमानुसार सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।
सतना नगर निगम ने अमृत परियोजना के करीब 30 करोड़ रुपये के ठेके को समय-सीमा और तीन माह की अतिरिक्त मोहलत के बाद भी काम अधूरा रहने पर समाप्त कर दिया।
स्थानीय इतिहास के अनुसार गांधीजी 28 जनवरी 1931 को सतना आए थे। रेलवे क्षेत्र में पीपल के नीचे सभा का उल्लेख मिलता है, लेकिन आज उस ऐतिहासिक स्मृति की प्रमाणिक पहचान सुरक्षित नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सतना में वरिष्ठजनों के सम्मान और स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में 210 वृद्धजनों की जांच कर दवाएं दी गईं, संगठनों ने वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता रेखांकित की।