रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट महीनों से प्रभावित होने के बावजूद ठेकेदार को भुगतान की तैयारी के आरोप लगे हैं। ड्रेनेज पाइप क्षतिग्रस्त होने के बाद भी बिल पास कराने की कोशिशों पर सवाल खड़े हुए हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां बिना काम के ही बिल भुगतान की तैयारी चल रही है। तीन महीने से एसजीएमएच का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बंद है। फिर भी ठेकेदार ने सांठगांठ कर बिल लगया जा रहा है।
आपको बता दें कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संजय गांधी अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना हुआ है। गायनी विभाग के पीछे ही यह प्लांट संचालित है। इस प्लांट का ठेका टीपी पटेल के पास है। ठेकेदार के साथ मेडिकल कॉलेज ने अनुबंध किया हुआ है। इस अनुबंध के तहत ठेकेदार को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से निकलने वाले सीवरेज वेस्ट से खाद बनाना है। साथ ही गंदे पानी को साफ कर फिर से उपयोग के लिए लेना है। इसी का ठेका हुआ है। इस काम के बदले ठेकेदार को हर महीने करीब साढ़े चार लाख का भुगतान किया जाता है। मजे की बात तो यह है कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट से बनी खाद कहीं उपयोग में आई ही नहीं। कॉलेज और अस्पताल में बने गार्डन में बाहर से खरीदी खाद ही उपयोग में लाई जाती है। इस प्लाट से ट्रीट किया गया पानी भी दोबारा उपयोग के लायक नहीं होता। इसका उपयोग सिर्फ सिंचाई आदि के काम ही आता है। हद तो यह है कि यह प्लाट पिछले 6 महीनों से बेकाम पड़ा हुआ है। यहां न पानी साफ हो रहा है और न ही खाद ही बनाई जा रही है। फिर भी ठेकेदार को बिना काम के ही यहां बिल का भुगतान किया जा रहा है। इसमें कई कर्मचारी, अधिकारियों की भी संलिप्तता है। ठेकेदार के साथ मिलकर फिर नया बिल पास कराने में लगे हुए हैं।
मौके का फायदा उठाना चाहता है ठेकेदार
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट का ठेकेदार टीपी सिंह मौके का फायदा उठाने में लगा हुआ है। हाल ही में जीसी की बैठक में डीन को डिप्टी सीएम ने बिल पेडिंग को लेकर फटकार लगाई थी। इसी के बाद अब डीन धड़ाधड़ बिल पास कर रहे हैं। इसी आड़ में बंद प्लांट का भी बिल पास कराने की कोशिश की जा रही है।
एमपीबीडीसी ने पाइप लाइन डैमेज कर दी है
एमपीबीडीसी संजय गांधी अस्पताल के पीछे नए भवन का निर्माण कर रही है। जीएमएच के पुराने भवन को डिस्मेंटल किया जा रहा है। इसी डिस्मेंटल के दौरान ही ड्रैनेज पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। 6 महीने से डैनेज पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का गंदा पानी ही नहीं पहुंच रहा है। फिर भी प्लांट को चालू दिखाकर भुगतान लिया जा रहा है।
निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है ड्रैनेज पाइप
आपको बता दें कि संजय गांधी अस्पताल के गांधी स्मृति चिकित्सालय का पिछला भवन जमींदोज कर दिया गया है। काफी हिस्सा तोड़ा जा चुका है। इसके कारण अस्पताल का ट्रीटमेंट प्लांट भी पिछले तीन महीने से प्रभावित हो रहा है। इसकी जानकारी अस्पताल के प्रबंधन को भी है, फिर भी ठेकेदार से सांठगांठ कर बिल पास कराने की कोशिश की जा रही है।
प्लांट चालू हैं। प्लांट बंद नहीं है। नाला जरूर सुपर स्पेशलिटी की तरफ डायवर्ट हो रहा है। प्लांट बंद नहीं हुआ है।
टीपी सिंह पटेल, ठेकेदार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, एसजीएमएच रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।