श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में परीक्षा के दौरान सीनियर छात्रों की जगह जूनियरों के बैठने का मामला सामने आया। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को डिबार किया, जबकि प्रभारी डीन ने अटेंडेंस कम होने और कार्रवाई किए जाने की बात कही।

हाईलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने ऐसा कांड किया, जिसने चिकित्सा शिक्षा जगह को ही शर्मसार कर दिया है। 13 सीनियर छात्रों ने फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा में अपनी जगह जूनियरों को बैठा दिया था। खुद दिल्ली में दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश की वादियों में मजे कर रहे थे। परीक्षा के दौरान 1 जूनियर पकड़ा तो ऐसे 13 मिले थे। मामले में कोई एफआईआर डीन ने नहीं कराई थी। सिर्फ अटडेंट कम होने का हवाला देकर परीक्षा से वंचित कर दिया गया था। अब इन 13 छात्रों के लिए फिर से परीक्षा कराई जा रही है। कुल मिलाकर अब रीवा में होनहार डॉक्टर नहीं मुन्नाभाई तैयार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2021 बैच के सभी छात्र बताए जा रहे हैं। इस बैच के एक साथी का दिल्ली में विवाह कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम परीक्षा के बीच में ही फंस रहा था। शादी में शामिल होने 13 एमबीबीएस छात्र और छात्राएं दिल्ली रवाना हो गए थे। परीक्षा के बीच में मिलने वाले गैप में सभी गए थे। उनका प्लान था कि वह शादी अटेंड कर वापस लौट आएंगे और परीक्षा में शामिल हो जाएंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद सभी का प्लान बदल गया। वह दिल्ली में शादी अटेंड किए। इसके बाद हिमांचल प्रदेश घूमने निकल गए। हिमांचल प्रदेश घूमने जाने के पहले सीनियरों में परीक्षा का भी हल निकाल लिया था। उन्होंने जूनियरों को तैयार कर लिया था।
13 जूनियर परीक्षा में उनकी जगह बैठे। कुछ प्रश्न पत्र में उनका यह मुन्नाभाई वाला जुगाड़ चल भी गया लेकिन एक परीक्षा में फंस गए। पहले 1 पकड़ा गया फिर धीरे धीरे 13 ही सामने आ गए। मामला डीन तक पहुंचा और फिर मैनेज कर दिया गया। सभी को बचाने के लिए अटेंडेंस शार्ट होने का कारण बनाकर परीक्षा से वंचित कर दिया गया था। अब फिर से उनके लिए स्पेशल परीक्षा आयोजित कराई गई है। जब ऐसे छात्र डॉक्टर बनेंगे तो देश का क्या हाल करेंगे, यह भगवान ही जाने।
ऐसे पकड़े गए थे मुन्नाभाई
परीक्षा के दौरान सीनियर छात्रों ने 13 जूनियर एमबीबीएस छात्र छात्राओं को परीक्षा में अपनी जगह पर बैठाया था। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर के रूप में पीजी के भी छात्रों की ड्यूटी लगती है। जब पीजी के छात्र परीक्षा में पहुंचे तो उन्होंने एक को पहचान लिया। जब उससे पूछा गया तो उसने सारा सच बता दिया। जब जूनियर पर कार्रवाई की बारी आई तो उसने औरों के भी नाम गिना दिए। एक एक कर 13 जूनियर पकड़े गए थे। मामला डीन तक पहुंचा था।
टीआरएस में ऐसे ही मामले में हुई थी एफआईआर, जबकि यहां नहीं हुई
कॉलेज प्रबंधन ने इतने बड़े मामले में पर्दा डाल दिया। ऐसा ही एक मामला हाल में ही टीआरएस कॉलेज में आया था। टीआरएस कॉलेज में भोज की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इस दौरान दो मुन्नाभाई पकड़े गए थे। दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। एक जीजा की जगह तो एक चचेरे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। प्रबंधन ने सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज कराई थी। ऐसा ही मामला मेडिकल कॉलेज का सामने आया लेकिन डीन ने पर्दा डाल दिया। इतने बड़े कांड में कोई पुलिस कार्रवाई न हीं कराई गई। अब जो छात्र परीक्षा नहीं दे सकते, वह लोगों का पास होने के बाद इलाज करेंगे।
फंसे थे 26 लेकिन 13 हुए थे डिबार
परीक्षा के दौरान सीनियरों की जगह जूनियर छात्र पकड़े गए थे। एक नहीं कुल 13 जूनियर छात्र, सीनियर की जगह पर परीक्षा देते पकड़े गए थे। इस मामले का खुलासा होने पर जमकर हल्ला मचा था। डीन ने मामले को दबा दिया था। एफआईआर नहीं कराई थी। खानापूर्ति करते हुए सिर्फ 13 सीनियर छात्रों को ही डिबार किया था। वहीं जो जूनियर एमबीबीएस छात्र परीक्षा देने बैठे थे। उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई थी।
जिसकी शादी थी वह पास हो गया
हद तो यह है कि जिस दोस्त की शादी में शामिल होने 13 एमबीबीएस छात्र दिल्ली गए थे। उसने कोई मुन्नाभाई वाला काम नहीं किया था। उसने शादी अटेंड करने के बाद वापस पहुंच कर परीक्षा दी और पास हो गया। वहीं जिन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी की वह सारे निपट गए। अब उनके कॅरियर पर बैक का बट्टा जिंदगी भर के लिए लग गया है।
सेसनल एग्जाम में ऐसा किया था। अटेंडेंस कम थी। सभी को अटेंडेंस कम होने पर परीक्षा से डिबार किया गया था। इसके अलावा जूनियर छात्र जो सीनियर की जगह परीक्षा दे रहे थे। उन पर भी कार्रवाई की गई थी।
डॉ प्रियंक शर्मा, प्रभारी डीन, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।