रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने इको वेस्ट से मल्टीलेयर ‘ब्रेव’ बंकर तैयार किया, जो ब्लास्ट और हमलों से सैनिकों की सुरक्षा करेगा। कम लागत और आधुनिक तकनीक से बना यह प्रोजेक्ट खास।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने एक ऐसा बंकर बनाया है, जो ब्लॉस्ट और हमले जैसी परिस्थितियों में जवानों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। इस बंकर का निर्माण सिविल इंजीनियरिंग फाईनल ईयर के 7 छात्रों ने मिलकर किया है। इसमें करीब चार माह का समय लगा है। इस बंकर को ब्र्रेव (बीआरएव्हीई) नाम दिया गया है। रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों द्वारा तैयार किए गए इस उन्नत नवाचार प्रोजेक्ट (बीआरएव्हीई) ब्लास्ट रेसिस्टेंट आर्मर वाया इको वेस्ट का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी तिवारी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संदीप पांडेय और विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों की उपस्थिति में किया गया। यह प्रोजेक्ट वर्तमान वैश्विक तनाव और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य सीमा पर तैनात सैनिकों को युद्ध और विस्फोट जैसी परिस्थितियों में अधिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस प्रोजेक्ट की खासियत यह है कि इसमें वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर लागत को कम किया गया है और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को अपनाया गया है।
ऑनियन लेयर थ्योरी पर किया डिजाइन
इस बंकर को "ऑनियन लेयर थ्योरी" यानी प्याज की परतों के सिद्धांत पर डिजाइन किया गया है। इसमें रेत के बैग, क्रम्ब रबर, रिसाइकल वेस्ट, रेत से भरी प्लास्टिक बोतलें और अंदर लेथ मशीन के स्टील चिप्स वेस्ट से बने एम-30 ग्रेड आरसीसी कंक्रीट की दीवार का उपयोग किया गया है। इन सभी परतों के कारण ब्लास्ट से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा और शॉक वेव धीरे-धीरे कम हो जाती है, जिससे बंकर के अंदर मौजूद सैनिक सुरक्षित रह सकते हैं।
इन छात्रों ने किया निर्माण
यह प्रोजेक्ट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डीके जैन के निर्देशन और प्रोफेसर रजनीश चतुवेर्दी व प्रोफेसर रजत चौधरी के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। इसे सिविल इंजीनियरिंग विभाग के फाइनल ईयर के छात्र अंश श्रीवास्तव, क्षमा कुशवाहा, अमित पांडे, याचना शुक्ला, सुनिधि सिंह, आंचल मिश्रा और शिवांशी पाण्डेय ने कड़ी मेहनत और लगन से चार महीनों में तैयार किया है।
सिविल इंजीनियरिंग फाईनल ईयर के छात्रों ने मिलकर मल्टीलेयर बंकर तैयार किया है। यह कम लागत और पर्यावरण अनुकूल तकनीक से तैयार किया गया है। मल्टी लेयर बंकर भविष्य में भारतीय सीमा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
-आरपी तिवारी, प्राचार्य, इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।