रीवा से इंदौर (मिनी बॉम्बे) के बीच फेस्टिवल सीजन में रेलवे बोर्ड ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5-5 ट्रिप में चलने वाली यह ट्रेन दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों को कंफर्म टिकट और आरामदायक सफर का मौका देगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
फेस्टिवल सीजन में प्रदेश के औद्योगिक मिनी बॉम्बे कहे जाने वाले इंदौर के लिए रीवा से स्पेशल ट्रेन 5-5 ट्रिप में दौड़ाने का निर्णय रेलवे बोर्ड ने लिया है। इस ट्रेन के चलने से दुर्गा पूजा,दीपावली एवं छठ त्यौहार के समय यात्रा करने वाले यात्रियों को कर्न्फम टिकट उपलब्ध हो सकेगी और यात्रियों को भीड़-भाड़ से काफी राहत मिलेगी। बताया गया कि अप-डाउन की गाड़ी संख्या 01703-04 रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल ट्रेन 5-5 ट्रिप में चलेगी। अप गाड़ी संख्या 01704 रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल ट्रेन 27 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक हफ्ते के प्रत्येक शनिवार को रीवा से रात 10.20 पर चलेगी जो सतना 11.30 एवं मैहर 11.57 पर आएगी और अगले दिन इंदौर दोपहर 2.15, डॉ. अम्बेडकर नगर 3.05 पर पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी संख्या 01703 डॉ. अम्बेडकर नगर-रीवा स्पेशल ट्रेन 28 सितम्बर से 26 अक्टूबर तक हफ्ते के प्रत्येक रविवार को डॉ. अम्बेडकर नगर से रात 9.20 पर चलेगी जो इंदौर 9.45 पर पहुंचेगी और अगले दिन मैहर सुबह 11.20, सतना दोपहर 12.20 पर आएगी एवं रीवा 1.30 पर पहुंचेगी। अप-डाउन की इस गाड़ी में जनरल, स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक के कोच होंगे।
इन स्टेशनों में होगा ठहराव
अप-डाउन की यह गाड़ी जबलपुर- भोपाल रूट से चलेगी। यह गाड़ी रीवा से डॉ.अम्बेडकर नगर स्टेशन के बीच सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी जं., नर्मादापुरम, रानी कमलापति, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, सिहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास एवं इंदौर स्टेशन पर होगा।
कब मिलेगी हफ्ते के सातों दिन की सुविधा
उल्लेखनीय है कि इंदौर के लिए सतना स्टेशन से एक भी गाड़ी सप्ताह के सातों दिन नहीं है। 11703/04 रीवा-इन्दौर(डॉ. अम्बेडकर नगर) एक्सप्रेस एवं 22911/12 इंदौर-हावडा क्षिप्रा एक्सप्रेस हफ्ते के 3-3 दिन ही संचालित होती है। इन दोनों ट्रेनों में लंबी वेटिंग छाई रहती है। काफी समय से यात्री इंदौर के लिए नियमित ट्रेन चलाने की मांग करते आ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि रीवा-इंदौर एक्सप्रेस को अगर हफ्ते के सातों दिन संचालित कर दिया जाए तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गाड़ी के हफ्ते के सातों चलने से भोपाल जाने वाले यात्रियों की राह और आसान हो जाएगी।
मिनट -टू- मिनट की रेलवे ट्रेनों की लेगा जानकारी
फेस्टिवल सीजन में नियमित ट्रेनों के साथ-साथ स्पेशल गाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। जबलपुर हो या सतना स्टेशन, रेलवे डिवीजन इन दोनों स्टेशनों में पिटने वाली ट्रेनों के बारे में जवाब- तलब करते हुए जानकारी एकत्र करेगा। प्लेटफार्मों में मिनट-टू- मिनट बेवजह पिटने वाली गाड़ियों के जवाब रेलवे प्रशासन लेते हुए संबंधित विभागों के ऊपर समयपालन की जिम्मेदारी होगी। बताया गया कि मंडल रेल प्रशासन के निर्देश पर सतना स्टेशन में 8 विभाग प्रमुखों की एक टीम बनाई गई है जिसमें प्रतिदिन स्टेशन में पिटने वाली गाड़ियों से संबंधित जानकारी के बारे में स्पष्टीकरण लेते हुए डिवीजन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस सिस्टम को लागू करने के पीछे रेलवे का उद्देश्य समय पर ट्रेनों को चलवाना है।
इन विभाग के प्रमुख होंगे शामिल
बताया गया कि आॅपरेटिंग विभाग से स्टेशन प्रबंधक, कामर्शियल से स्टेशन वाणिज्य प्रबंधक, मैकेनिकल विभाग से एसएससी, सीएनडब्ल्यू, एसएनटी विभाग से एसएससी, सेफ्टी से आरपीएफ इंस्पेक्टर, इलेक्ट्रिकल से एसएससी, इंजीनियरिंग से पीडब्ल्यूआई एवं टीआरओ विभाग से सीसीओआर को शामिल किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।