रीवा संभाग में गेहूं खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान खैरा केंद्र पर व्यवस्थाओं में कमी मिली। कमिश्नर बीएस जामोद ने नाराजगी जताते हुए प्रबंधक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, सुधार के आदेश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा संभाग के सभी जिलों में 15 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन शुरू हो गया है। सभी खरीदी केन्द्रों में उपार्जन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे संभागायुक्त बीएस जामोद ने कृषि उपज मंडी करहिया अंतर्गत इटहा तथा खैरा गेंहू खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा भी की। कमिश्नर ने खरीदी केंद्र में छाया-पानी आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में किसान भाईयों के लिए पर्याप्त छाया, शीतल पेयजल और बैठने के लिए कुर्सियों उपलब्ध रहे, इसके लिए व्यवस्थित स्थल का चयन करें जिससे ये सारी सुविधाएं किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सकें।
अपने सामने कराई तौल
कमिश्नर ने खरीदी केंद्रों में अपने समक्ष गेहूं की बोरियों का तौल करवाया तथा निर्देश दिए कि तौल करते समय निर्धारित मानक भर्ती का विशेष ध्यान रखें। इसमें त्रुटि होने पर कार्यवाही होगी। कमिश्नर ने नोडल अधिकारियों को हिदायत दी कि वे सभी खरीदी केंद्रों पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए व्यवस्थाओं पर निगरानी रखें। निरीक्षण के दौरान खैरा खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं में कमी पर प्रभारी समिति प्रबंधक दयाशंकर शुक्ल को कमिश्नर द्वारा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
मॉइश्चर मीटर से हुई गेहूं की जांच
खरीदी केंद्रों में गेहूं की गुणवत्ता जांचने के लिए कमिश्नर ने अपने समक्ष मॉइश्चर मीटर से गेंहू की जॉंच कराई। उन्होंकने किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि अपनी उपज को केंद्र पर लाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ कर लें और नमी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें। मानकों के अनुरूप गेंहू में गुणवत्ता होने पर खरीदी प्रक्रिया में तेजी आएगी। कमिश्नर ने तौल कांटों के भौतिक सत्यापन की जानकारी प्राप्त करते हुए खरीदी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में तौल कांटे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी सहित उपार्जन से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
होगी डबल स्टिच पैकिंग
इस दौरान कमिश्नर ने बारदानों में स्पष्ट रूप से सील लगाने व पर्याप्तं मात्रा में बारदानों की उपलब्धता तथा डबल स्टिच पैकिंग कराने के निर्देश दिए जिससे परिवहन के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। कमिश्नर ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों से उपार्जित गेंहू का अनवरत परिवहन किया जाय तथा उठाव में देरी न हो। पर्याप्त खरीदी होते ही उठाव की व्यवस्था हो। पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता रहे। उन्होंने उपार्जित गेंहू के व्यवस्थित भण्डारण के निर्देश दिये।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।