सतना और मैहर में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में 4260 सीटों पर 6592 आवेदन आए। पहले चरण में 2738 बच्चे बाहर हो गए, जिससे शिक्षा के अधिकार की पहुंच और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत मैहर और सतना जिलों में प्रवेश प्रक्रिया के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 4260 सीटों के लिए 6592 आवेदन आए, लेकिन पहले चरण में सिर्फ 3854 आवेदन ही सफल हो सके। यानी करीब 47 फीसदी बच्चे शुरूआत में ही बाहर हो गए। शिक्षा का अधिकार सत्र 2026-27 के तहत अशासकीय स्कूलों में प्रवेश के लिए मैहर और सतना जिलों के आंकड़ों के अनुसार प्रक्रिया में बड़ी छंटनी हो रही है। दोनों जिलों में कुल 4260 सीटों के मुकाबले 6592 आवेदन दर्ज हुए। इनमें से 5599 आवेदन सत्यापित किए गए लेकिन पहले चरण में केवल 3854 आवेदन ही चयनित हुए।
मैहर: 1164 सीट 1074 चयनित
जिला मैहर में कुल 256 अशासकीय स्कूल हैं, जिनमें से 237 स्कूल आरटीई के तहत शामिल हैं। यहां 1164 सीटों के लिए 1853 आवेदन आए। सत्यापन के बाद 1606 आवेदन मान्य हुए, लेकिन पहले चरण में सिर्फ 1074 आवेदन ही टिक पाए। ब्लॉकवार स्थिति देखें तो अमरपाटन में 91 स्कूल, 576 सीटें और 576 आवेदन, जिनमें 488 सत्यापित और 334 चयनित हुए। मैहर ब्लॉक में 105 स्कूल, 1009 सीटें, 1009 आवेदन, 901 सत्यापित और 532 चयनित हुए। रामनगर में 60 स्कूल, 268 सीटें, 268 आवेदन, 217 सत्यापित और 208 चयनित हुए।
सतना: 3096 सीट, 2780 चयनित
जिला सतना में कुल 711 अशासकीय स्कूल हैं जिनमें से 670 आरटीई के तहत हैं। यहां 3096 सीटों के लिए 4739 आवेदन आए। इनमें 3993 सत्यापित हुए और पहले चरण में 2780 चयनित हुए। ब्लॉक स्तर पर मझगवां में 106 स्कूल, 592 सीटें, 592 आवेदन, 535 सत्यापित और 306 चयनित हुए। नागौद में 98 स्कूल, 548 सीटें, 548 आवेदन, 455 सत्यापित और 351 चयनित हुए। रामपुर बघेलान में 101 स्कूल, 750 सीटें, 750 आवेदन, 661 सत्यापित और 482 चयनित हुए। सोहावल में सबसे ज्यादा 350 स्कूल, 2327 सीटें, 2327 आवेदन, 1914 सत्यापित और 1392 चयनित हुए। उचेहरा में 56 स्कूल, 522 सीटें, 522 आवेदन, 428 सत्यापित और 249 चयनित हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। नाना ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया, जबकि उन पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देखें अपने जिले का हाल।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की शुक्रवार को आयोजित बैठक में भोपाल के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को लेकर जमकर हंगामा हो गया। पूरा मामाल जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत के बयान से शुरू हुआ।
सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज शुक्रवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक भव्य प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने और अतिथि विद्वानों की स्थिति व उनके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाओं पर विचार करने के लिए किया गया।
मध्यप्रदेश में आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। पुलिस-प्रशासन की टीम अब सड़क पर उतर चुकी है। इससे मनमानी पर उतारू बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। राजधानी भोपाल में ही निजी स्कूलों की सैकड़ों ऐसी बस चल रही हैं, जिसमें सुरक्षा के मापदंडों की अनदेखी की जा रही है।
बारिश ने देश के कई हिस्सों में राहत के साथ ही भारी नुकसान पहुंचाया। सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में कई स्थानों में जलभराव, सड़कों में गड्ढे होने, पेड़ गिरने और अन्य तरह की घटनाएं सामने आई। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत देश के 17 राज्यों में बारिश अलर्ट जारी किया है।
इंदौर-देवास हाईवे पर रीवा से इंदौर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित। घटना का पूरा विवरण यहाँ पढ़ें।
महादेव बेटिंग ऐप केस में भोपाल के दो भाइयों विशाल और धीरज आहूजा के खिलाफ CBI ने चार्जशीट दाखिल की है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर तलाश तेज कर दी गई है।
जबलपुर हाईकोर्ट ने नए घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं दिए जाने के मामले में BPCL से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। याचिका में दावा किया गया है कि केंद्र या राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जबकि BPCL ने वैश्विक परिस्थितियों और सीमित एलपीजी आपूर्ति का हवाला दिया है।
कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघों की संदिग्ध मौतों पर जबलपुर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सभी 9 टाइगर रिजर्व में डॉक्टरों की भर्ती और टीकाकरण की रिपोर्ट मांगी है।