मध्यप्रदेश के सागर में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को लोकायुक्त ने ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। खास बात ये है कि 30 जून को उनका रिटायरमेंट था। जानें पूरा मामला।

सागर, स्टार समाचार वेब.
मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को लोकायुक्त की टीम ने ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि जैन अपनी सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले, यानी 30 जून को रिटायर होने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, सागर में 'कृषक खुशहाली' नाम से कृषि दवाइयों की दुकान चलाने वाले सुनील कुमार जैन ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। सुनील ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें अपनी दुकान का लाइसेंस रिन्यूअल कराने, उसमें पीसी (Principal Certificate) चढ़ाने और मक्का की सैंपल रिपोर्ट अपने पक्ष में कराने के लिए वरिष्ठ कृषि अधिकारी संतोष कुमार जैन से मिलना पड़ा। संतोष जैन ने इन कामों के एवज में उनसे ₹50 हजार की रिश्वत की मांग की।
आवेदक सुनील कुमार जैन ने 27 जून को सागर लोकायुक्त में संतोष कुमार जैन के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की। लोकायुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, शिकायत के एक दिन बाद ही, 28 जून को सुनील कुमार जैन की दुकान पर जाल बिछाया। इसी दौरान, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष जैन को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया गया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब संतोष जैन अपनी सेवा से केवल एक दिन दूर थे, क्योंकि उनका रिटायरमेंट 30 जून को निर्धारित था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मैहर सिविल अस्पताल में घायल महिला को रीवा रेफर करने के बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। एक वाहन में डीजल खत्म था तो दूसरे में ऑक्सीजन नहीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 सेवा की लापरवाही उजागर हुई।
मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।
265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।
आरटीआई जवाब में स्पष्ट हुआ कि सार्थक ऐप के नियम नियमित कर्मचारियों तक सीमित हैं। बावजूद इसके एनएचएम संविदाकर्मियों पर ऐप अटेंडेंस का दबाव बना हुआ है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली, मानदेय विवाद और प्रशासनिक सख्ती पर बहस तेज हो गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल की लापता किशोरी का कंकाल मिलने का सनसनी फैल गई। दावा किया जा रहा है कि सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मिले कंकाल के अवशेष लापता नंदनी कुशवाह के हैं। जो डेढ़ महीने से लापता थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।