सतना के अमकुई में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
तीन दिन से लापता चल रहे युवक की लाश झाड़ियों के बीच मंगलवार को मिली। लाश सड़ चुकी थी, लाश को बोरे से ढक दिया गया था तकि किसी की नजर न पड़ सके। लापता युवक की लाश मिलने की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची। परिजनों और ग्रामीणों से कहासुनी हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने डायल 112 में पथराव करते हुए पुलिस को खदेड़ दिया। जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश पर एसडीओपी नागौद रघु केसरी, टीआई नागौद मनोज सोनी को तत्काल अमकुई भेजा गया। स्थिति नियंत्रित न होने पर एएसपी ग्रामीण व अन्य थानों का पुलिस बल भी भेजा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुन: पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस के वाहनो में तोड़फोड़ की। घंटों बाद स्थिति को पुलिस नियंत्रित कर पाई।
एएसपी समेत कई पुलिस कर्मी चोटिल
अमकुई में स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे के अलावा पुलिस लाइन और अन्य थानों का पुलिस बल अमकुई भेजा गया। इस बीच पुन: मृतक के परिजन और ग्रामीण भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस कर्मियों और वाहनों को टारगेट कर पथराव करना शुरू कर दिया। बताया गया कि एक पत्थर एएसपी ग्रामीण के सिर पर लगा लेकिन कैप की वजह से वे बाल-बाल बच गए। पथराव में कई पुलिस कर्मियों की अांशिक रूप से चोटिल होने की खबर है। हालांकि इस मामले में पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
आॅनलाइन सेंटर चलाता था मृतक
एसडीओपी नागौद रघु केसरी ने बताया कि मृतक अतुल कुशवाहा पिता रामकेश कुशवाहा 20 वर्ष निवासी अमकुई थाना जसो गांव में ही मोबाइल और एमपी आॅनलाइन सेंटर का संचालन करता था। एक अगस्त की रात 9.30 बजे के लगभग एक दोस्त के साथ वह घर से निकला। काफी देर बाद वह घर लौटकर नही आया। तब परिजनों ने फोन पर सम्पर्क किया लेकिन मोबाइल फोन स्विच आफ मिला, तब चिंतित परिजन जसो थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।
गला घोंटने के बाद पत्थर से कुचला सिर
लापता युवक की लाश मिलने पर जिला मुख्यालय से फोरेंसिक अधिकारी डा. महेन्द्र सिंह एफएसएल टीम और डाग स्क्वाड के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने पाया कि मृतक की हत्या लाश मिलने की जगह से तकरीबन 40 फिट दूर है, दरअसल जांच के दौरान लाश मिलने की जगह से 40 फिट की दूरी पर खून से सना पत्थर और एक पतली तार मिली। फोरेंसिक टीम का मानना है कि तार से गला घोटने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर मृतक की लाश को झाड़ियों के बीच फेंक कर बोरी ढंक दी गई। बोरी में भी खून के छींटे मिले हैं। बोरी के जरिए लाश को घसीटा गया है।
ऐसी भी हैं चर्चाएं
बताया जाता है कि मृतक अतुल एक अगस्त को इंडियन बैंक के खाते से तीन लाख रुपऐ निकाले। जिसमें से दो लाख रुपए परिजनों को दिए और एक लाख रुपए दुकान ले गया। यह बात भी सामने आ रही कि किसी लड़की को लेकर मृतक और उसके साथियों के बीच विवाद चला आ रहा था। जिसमें मुख्य संदेही और उसके तीन अन्य दोस्त हैं। हालंकि अब तक की जांच में रुपए निकालने और किसी लड़की को लेकर विवाद के साक्ष्य नहीं मिले हैं फिर भी जांच की जा रही है।
बोरी में लिपटा मिला शव
बताया गया कि मंगलवार को कुछ ग्रामीणों को अतुल की दुकान की चाबियां पड़ी मिली। इन ग्रामीणों ने दूरेहा सरपंच को जानकारी दी तब अतुल के परिजनो को बुलाया गया। इसके बाद मंगलवार को चाबी मिलने की जगह से अतुल की तलाश शुरू की गई। कुछ देर में ही सरकारी स्कूल के पीछे झाड़ियों के बीच बोरी में लिपटी अतुल की रक्तरंजित लाश पड़ी मिली। शव पुराना होने के कारण गल चुका था, शव में कीड़े पड़ चुके थे। मृतक का चेहरा आसानी से पहचान में नही आ रहाथा। परिजनो ने कपड़े और घटना स्थल पर मिले मृतक के मोबाइल फोन के चार्जर और दुकान की चाबियों को देख शिनाख्त की।
डायल-112 को खदेड़ा, वाहनों में तोड़फोड़
तीन दिन से लापता अतुल की लाश मिलने की सूचना मिलने पर डायल 112 अमकुई पहुंची। आरोप हेै कि पायलट ने परिजनों से गलत तरीके से बातचीत की, महिलाओं से अनुचित व्यवहार किया जिससे ग्रामीणो का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणो ने पथराव करते हुए डायल 112 को घेर लिया। यह जानकारी लगते ही एसडीओपी नागौद रघु केसरी, टीआई नागौद मनोज सोनी पुलिस बल के साथ अमकुई पहुंचकर आक्रोशित लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।
संदेही को थाने से छोड़ा
अतुल के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज करने में पुलिस आनाकानी करती रही। अतुल के गायब होने के पीछे अलग-अलग कहानियां बताती रही। पुलिस को बताया गया अतुल अंतिम समय में जिस युवक के साथ देखा गया जो उसे साथ ले गया। उसकी भूमिका संदिग्ध है। परिजनो का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज करने में हीलाहवाली करने वाली जसो पुलिस ने संदेही को पूछताछ के नाम पर थाने जरूर बुलाया लेकिन उसे जल्द ही थाने से छोड़ दिया गया। उससे सच जानने का प्रयास किया ही नहीं गया।
अभिरक्षा से भागे संदेही को दोबारा पकड़ा
मृतक अतुल के परिजनों ने जिस युवक पर घर से साथ ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया था पुलिस ने उसे अतुल की लाश मिलने के बाद हिरासत में ले लिया। संदेही को पुलिस पूछताछ के लिए घटना स्थल ले गई। यहां पर आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया जिससे अफरा- तफरी मच गई। स्थिति का फायदा उठाकर संदेही पुलिस वाहन से उतरकर भाग निकला। हालांकि सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर अभिरक्षा से भाग रहे संदेही को धर दबोचा।
श्यामू के साथ देखा गया था अंतिम बार
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अतुल अंतिम बार श्यामू नामदेव के साथ देखा गया था। इसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज भी है। श्यामू पर भी मृतक अतुल के परिजनों ने संदेह जताया था लेकिन पुलिस ने संजीदगी नहीं बरती। श्यामू को थाने बुलाकर छोड़ दिया गया। ऐसी स्थिति जिला अस्पताल में निर्मित हुई। शव का पीएम हुआ, पीएम के दौरान जसो थाना के एएसआई अजीत वर्मा ने संदेही की पैरवी परिजनो से कर दी जिससे वे आक्रोशित हो उठे और शव लेने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने परिजनो से बातचीत कर उन्हें शव लेने के लिए तैयार किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन टी-29 लंबे समय से अपने पुराने क्षेत्र से गायब है। विशेषज्ञ इसे जंगलों में आग, मानवीय हस्तक्षेप और बदलते प्राकृतिक आवास से जोड़कर गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।
सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
सतना के अमकुई में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी गई।
सतना और मैहर में सात अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।
रक्षाबंधन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रीवा-भोपाल के बीच विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। सतना सहित विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और यात्रा में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सतना के नागौद क्षेत्र में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही और आशा कार्यकर्ता की अनुपस्थिति की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए। दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
सतना में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। डीएसएस टूल का उपयोग नहीं होने पर एनएचएम ने सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
मध्य प्रदेश के चौंकाने वाले दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम ने आशुतोष तिवारी की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि वे भाजपा के कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता हैं।
मध्यप्रदेश के इंदौर में आज ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मेडिकल विभाग के पूर्व स्टोर कीपर राकेश गोरखे के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में गोरखे के पास उनकी ज्ञात वैध आय से 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है।