सतना जिले में जुलाई 2026 के पोषण राशन वितरण में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। गेहूं, फोर्टिफाइड चावल और नमक का 82 प्रतिशत से अधिक आवंटन उठ नहीं सका, जबकि चार नगर परिषदों में उठाव पूरी तरह शून्य रहा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बच्चों और महिलाओं के पोषण के लिए राशन आवंटित हुआ लेकिन उसे उठाकर आंगनवाड़ियों तक पहुंचाने में सिस्टम पिछड़ गया। जुलाई के आंकड़े बताते हैं कि जिले में गेहूं और फोर्टिफाइड चावल का 82% से ज्यादा तथा नमक का करीब 84% आवंटन अभी उठाव में नहीं बदला। सबसे चौंकाने वाली तस्वीर चार नगर परिषदों की है जहां 80 आंगनवाड़ियों के बावजूद तीनों वस्तुओं का उठाव शून्य दर्ज है।
एकीकृत बाल विकास सेवा के जुलाई 2026 के खाद्यान्न वितरण आंकड़ों की पड़ताल में आवंटन और उठाव के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। जिले में 459 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से 3 हजार 162 आंगनवाड़ी केंद्रों तक पोषण सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था है। इसके बावजूद जिले में गेहूं, फोर्टिफाइड चावल और फोर्टिफाइड नमक तीनों का कुल उठाव 18 फीसदी तक भी नहीं पहुंच पाया है। आंकड़ों की ब्लॉक और नगरीय निकायवार पड़ताल करने पर तस्वीर और चौंकाने वाली है। एक ही जिले में कहीं 50 फीसदी तक उठाव हो चुका है तो कहीं जुलाई में खाता तक नहीं खुला। सबसे बड़े शहरी क्षेत्र सतना नगर निगम की स्थिति भी सबसे कमजोर क्षेत्रों में शामिल है।
2.21 लाख किलो गेहूं मिला, उठा सिर्फ 38 हजार किलो
जिले के लिए जुलाई में 2 लाख 21 हजार 837 किलो से अधिक गेहूं का आवंटन दर्ज है। इसके मुकाबले महज 38 हजार 458 किलो का उठाव हुआ। यानी कुल आवंटन का सिर्फ 17.34 फीसदी ही उठ सका और करीब 82.66 फीसदी गेहूं का उठाव बाकी रहा। फोर्टिफाइड चावल की स्थिति भी लगभग ऐसी ही है। जिले को 66 हजार 1 किलो से अधिक चावल आवंटित हुआ जिसमें से करीब 11 हजार 470 किलो ही उठाया गया। इसका उठाव प्रतिशत 17.38 फीसदी रहा। यानी 82.62 फीसदी आवंटन उठना बाकी है। फोर्टिफाइड नमक में स्थिति और कमजोर है। 5 हजार 753 किलो से अधिक आवंटन के मुकाबले महज 935 किलो के आसपास उठाव दर्ज हुआ। यह कुल आवंटन का सिर्फ 16.25 फीसदी है। यानी करीब 83.75 फीसदी नमक का उठाव बाकी है।
एक ही सिस्टम में कोटर 50% पर, चार निकाय जीरो
आंकड़ों में सबसे दिलचस्प विरोधाभास नगरीय निकायों के बीच दिखाई देता है। एक तरफ चार नगर परिषदों में तीनों वस्तुओं का उठाव शून्य है, वहीं नगर परिषद कोटर में गेहूं, चावल और नमक तीनों का उठाव 50 फीसदी दर्ज है। जैतवारा नगर परिषद में भी गेहूं और फोर्टिफाइड चावल का 50-50 फीसदी उठाव हो चुका है। हालांकि यहां फोर्टिफाइड नमक का उठाव शून्य है। नगर परिषद रामपुर बाघेलान में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। यहां चावल का 39.26 फीसदी तथा गेहूं और नमक का करीब 39.27 फीसदी उठाव दर्ज है।
ग्रामीण क्षेत्रों में रामपुर बाघेलान आगे
नगरीय क्षेत्रों की तुलना में अधिकांश ग्रामीण जनपदों में उठाव की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान इसमें सबसे आगे है। यहां 96 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से 591 आंगनवाड़ी केंद्र जुड़े हैं। रामपुर बाघेलान में फोर्टिफाइड चावल का उठाव 27.75 फीसदी, नमक का 27.56 फीसदी और गेहूं का 26.82 फीसदी दर्ज हुआ। जनपद मझगवां में भी गेहूं का 25.68 फीसदी और चावल का 25.38 फीसदी उठाव हुआ। हालांकि नमक का उठाव 18.79 फीसदी रहा। जनपद सतना-सोहावल में तीनों वस्तुओं का उठाव लगभग 24 से 25 फीसदी के बीच है। यहां चावल 24.38, नमक 24.80 और गेहूं 24.16 फीसदी उठा है। जनपद नागौद में चावल का 22.44, नमक का 24.25 और गेहूं का 22.84 फीसदी उठाव दर्ज हुआ।
उचेहरा ग्रामीण भी पीछे, उठाव सिर्फ 7% के आसपास
नगरीय निकायों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत उचेहरा की स्थिति भी कमजोर सामने आई है। यहां 69 उचित मूल्य दुकानों से 431 आंगनवाड़ी केंद्र जुड़े हैं, लेकिन तीनों वस्तुओं का उठाव महज सात फीसदी के आसपास है। फोर्टिफाइड चावल का उठाव 7.18 फीसदी, नमक का 7.10 फीसदी और गेहूं का सिर्फ 7.01 फीसदी दर्ज हुआ।
चार नगर परिषदों में खाता तक नहीं खुला
आंकड़ों की सबसे गंभीर तस्वीर बिरसिंहपुर, कोठी, नागौद और उचेहरा नगर परिषद से सामने आई है। इन चारों नगरीय निकायों में गेहूं, फोर्टिफाइड चावल और फोर्टिफाइड नमक तीनों का उठाव शून्य फीसदी दर्ज है। बिरसिंहपुर में 17, कोठी में 17, नागौद में 20 और उचेहरा नगर परिषद क्षेत्र में 26 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इस तरह चारों निकायों को मिलाकर 80 आंगनवाड़ी केंद्र आते हैं। जुलाई के उपलब्ध रिकॉर्ड में इन क्षेत्रों के लिए तीनों खाद्य वस्तुओं का उठाव शून्य होना कई सवाल खड़े करता है।
356 आंगनवाड़ी वाला सतना शहर उठाव सिर्फ साढ़े तीन फीसदी
चार नगर परिषदों के शून्य उठाव के बाद सबसे चौंकाने वाली स्थिति नगर निगम सतना की है। यहां 356 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसके बावजूद तीनों प्रमुख वस्तुओं का उठाव महज साढ़े तीन फीसदी के आसपास दर्ज हुआ है। नगर निगम क्षेत्र के लिए गेहूं का आवंटन 45 हजार 469 किलो से अधिक है, लेकिन इसका उठाव सिर्फ 3.54 फीसदी हुआ। फोर्टिफाइड चावल का उठाव 3.63 फीसदी और फोर्टिफाइड नमक का 3.57 फीसदी दर्ज है। यानी जुलाई के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र में तीनों वस्तुओं का 96 फीसदी से अधिक आवंटन अभी उठाव में नहीं बदला। जिले के सबसे बड़े शहरी क्षेत्र में इतनी कम रफ्तार इसलिए भी सवाल खड़े करती है क्योंकि यहां आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या कई नगरीय निकायों से कई गुना अधिक है।

रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह