सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कोलगवां थाना क्षेत्र के बदखर मोहल्ले में शनिवार रात यूसीएल कर्मचारी भार्गवेंद्र सिंह के घर घुसकर फायरिंग किए जाने की खबर से अचानक हड़कंप मच गया। घर को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलने और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की सूचना पुलिस तक पहुंची तो कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, मौके पर पूछताछ और प्रारंभिक जांच में घर में घुसकर गोली चलाने की बात अफवाह निकली। पुलिस के पहुंचने के बाद घटना को लेकर आसपास के लोगों और दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है। इसी को लेकर रात में दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और उनके बीच कहासुनी जरूर हुई, लेकिन गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं हुई।
अफवाह से फैली दहशत
गोली चलने की सूचना तेजी से मोहल्ले में फैलने के कारण कुछ ही देर में बदखर में दहशत का माहौल बन गया। लोग घटना की वास्तविकता जानने के लिए एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। सूचना में घर को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात कही गई थी, जिसके चलते पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।
पुलिस ने संभाली स्थिति
थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने मौके पर दोनों पक्षों से पूछताछ की और विवाद की वास्तविक स्थिति समझी। प्रारंभिक पड़ताल में गोली चलने की बात सामने नहीं आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मौजूद पुरानी रंजिश और विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई। पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि कहासुनी की घटना को बढ़ाकर फायरिंग की अफवाह फैली, जिससे पूरे मोहल्ले में अनावश्यक भय का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद और रात में हुई कहासुनी के कारणों की पड़ताल कर रही है। घटना में गोली चलने की पुष्टि नहीं होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
जमीन पर सो रही 8 वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
नागौद थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में सर्पदंश से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान राधा कोल, पिता जवाहर कोल के रूप में हुई है। बताया गया कि 14 सितंबर को राधा घर में जमीन पर सो रही थी, इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजनों ने बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक उपचार के दौरान शनिवार को राधा की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के मौसम में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों में भी चिंता बनी हुई है।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।
सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह