सतना जिला अस्पताल में 11 माह बाद फिर शुरू हुई आयुष विंग। अब एक छत के नीचे मिलेंगी आयुर्वेद और एलोपैथी चिकित्सा सेवाएं। दो डॉक्टर और दो कम्पाउंडर करेंगे सेवाएं। जानिए क्यों बंद हुई थी यह सुविधा और नई बिल्डिंग का क्या है हाल?

एक छत के नीचे फिर मिलेगी आयुर्वेद एवं एलोपैथी की सुविधा, दो चिकित्सक देंगे सेवाएं
सतना, स्टार समाचार वेब
एक बार फिर से एक छत के नीचे आयुर्वेद एवं एलोपैथी चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। 11 माह बाद जिला चिकित्सालय में आयुष विभाग की आयुष विंग शुरू कर दी गई है। आयुष विंग जिला चिकित्सालय की ओपीडी के समयानुसार संचालित होगी। आयुष विभाग ने विंग में अभी फिलहाल दो डॉक्टर एवं दो कम्पाउंडरों की नियुक्ति की है जो तीन-तीन दिनों में आयुष विंग में अपनी सेवाएं देंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल आयुष विंग में मरीजों की कम संख्या व स्टाफ की क मी के चलते आयुष संचालनालय के निर्देश के बाद बंद करवा दिया गया था। बताया गया कि जिला चिकित्सालय में आयुष विंग पिछले लगभग 13 साल से संचालित था। आयुष विभाग की यहां की खुद की डिस्पेंसरी नहीं थी। इतना ही नहीं पद भी स्वीकृत नहीं थे। पिछले साल 30 जुलाई को सतना समेत 22 जिलों के एलोपैथी चिकित्सालय में आयुष चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष विंग की स्थापना एवं संचालन के लिए पद स्वीकृति का निर्णय भोपाल में सीएम मोहन यादव ने मंत्रि परिषद में लिया, और इधर 1 अगस्त से आयुष विंग में ताला लटक गया था। सवाल यह है कि जब जिला अस्पताल में ही विंग का संचालन करना था तो फिर इसे बंद कर एक साल तक जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इस सुविधा से क्यों वंचित रखा गया?
इधर 4 सालों से अटका काम
सतना में आयुष विंग बिल्डिंग निर्माण का काम पिछले लगभग 4 साल से अटका हुआ है। खोवा मंडी के पास आयुष विंग बनाने की अनुमति दी गई है लेकिन बिल्डिंग निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका। बताया गया कि आयुष विंग की नई बिल्डिंग बनाने के लिए दूसरी बार टेंडर हुए है। 2021-22 में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अर्न्तगत जिला अस्पताल में लगभग 35-40 लाख की लागत से आयुष विंग तैयार कर पंचकर्म की सुविधा देने का प्लान बनाया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।