सतना में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंच चुका है। डिहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले दिनों में 45 डिग्री तापमान और लू चलने की चेतावनी दी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में गर्मी अब सामान्य मौसमी स्थिति से आगे बढ़कर चिंता का कारण बनने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस से करीब 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो औसत न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा अधिक है।
लगातार सामान्य से ऊपर पारा
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि मई के दूसरे सप्ताह से लगातार तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पिछले पांच दिनों के आंकड़ों में भी बढ़ती गर्मी का रुझान साफ दिखाई देता है।
24 घंटे में भी चढ़ा पारा
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही हवा में नमी की कमी ने गर्मी को और खतरनाक बना दिया। सोमवार सुबह आर्द्रता 28 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह घटकर महज 13 प्रतिशत पर पहुंच गई। मौसम विभाग की माने तो इतनी कम नमी के कारण शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किए रखा। दोपहर में सड़कें और बाजार अपेक्षाकृत सूने नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढंककर निकलते दिखाई दिए। गर्म हवा के थपेड़े इतने तेज थे कि कुछ मिनट धूप में खड़े रहना भी मुश्किल महसूस हुआ।
चक्कर आने की दिक्कत बढ़ी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गर्मी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में चक्कर, उल्टी, सिरदर्द, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
45 डि. से. तक की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं का असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। इसके चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विशेषज्ञ मानते हैं कि तेजी से घटते हरित क्षेत्र, कंक्रीट का विस्तार और जलस्रोतों की कमी भी स्थानीय स्तर पर तापमान बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सिर ढंककर रखने की अपील की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।