सतना जिले के परसमनिया पीएचसी में चौंकाने वाला मामला सामने आया। रिकॉर्ड में मेडिकल ऑफिसर की सिर्फ 70 दिन उपस्थिति, लेकिन 3 हजार ओपीडी और 4 हजार ब्लड टेस्ट दर्ज। मिशन डायरेक्टर ने जांच के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कागजों में बेहतर दिखने वाली व्यवस्था की हकीकत तब सामने आई जब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन डायरेक्टर सलोनी सिडाना ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान चौंकाने वाले आंकड़ों पर सवाल उठाए। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विंध्य क्षेत्र के पांच जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान परसमनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल आॅफिसर डॉ. प्रवीण दाहिया के कामकाज में गंभीर विसंगतियां सामने आईं। सार्थक ऐप के रिकॉर्ड के मुताबिक पूरे साल में उनकी सिर्फ 70 दिन की उपस्थिति दर्ज है। लेकिन दूसरी तरफ ओपीडी के आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने करीब 3 हजार मरीजों का इलाज किया। इतना ही नहीं, ओपीडी में आए मरीजों से भी ज्यादा यानी 4 हजार मरीजों के ब्लड टेस्ट कराए जाने का रिकॉर्ड दर्ज है। यही वह बिंदु था जिसने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया।
सतना जिला कई क्षेत्र में अव्वल
समीक्षा में कुछ सकारात्मक पहलू भी सामने आए। इंट्रापार्टम केयर यानी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे के बीच गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं के मामले में सतना-मैहर प्रदेश के टॉप 5 जिलों में शामिल हैं। वहीं 14-15 वर्ष की किशोरियों के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में सतना प्रदेश के टॉप 11 जिलों में जगह बना चुका है।
सार्थक ऐप पर नहीं लग रही हाजिरी
समीक्षा बैठक में एक और चिंताजनक तथ्य सामने आया। सतना और मैहर जिले में करीब 200 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सार्थक ऐप पर अपनी आॅनलाइन उपस्थिति दर्ज ही नहीं कर रहे हैं। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। मिशन डायरेक्टर ने इस मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।
इंसेंटिव राशि के जरिए वित्तीय लाभ लेने का खेल
दरअसल, हब एंड स्पोक योजना के तहत यदि ओपीडी में एक निश्चित संख्या से ज्यादा मरीजों का परीक्षण और ब्लड टेस्ट कराया जाता है तो मेडिकल आॅफिसर को इंसेंटिव राशि मिलती है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं कागजों और ऐप के आंकड़ों के जरिए वित्तीय लाभ लेने का खेल तो नहीं खेला गया। मिशन डायरेक्टर ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीधे सवाल किया कि जब साल भर में उपस्थिति इतनी कम है तो इतने मरीजों की जांच आखिर किस आधार पर दर्ज की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।