अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सतना में वरिष्ठजनों के सम्मान और स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में 210 वृद्धजनों की जांच कर दवाएं दी गईं, संगठनों ने वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता रेखांकित की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को सतना में विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत संगठनों द्वारा वरिष्ठजनों के सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण और उनके अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर के रूप में रेखांकित करते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक भूमिका और उपयोगिता पर विचार-विमर्श हुआ तो कहीं स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनकी जांच की गई। वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों का सम्मान किया गया, वहीं वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठजनों के घर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
समाज में वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती उपयोगिता पर जोर
वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की जिला इकाई सतना द्वारा विंध्य चेम्बर आॅफ कॉमर्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के प्रांत कार्यवाह उत्तम बनर्जी ने कहा कि देश और समाज के लिए वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन के प्रति बढ़ता जुड़ाव कार्यकतार्ओं की मेहनत और सात्विक भाव का परिणाम है। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष विनोद तिवारी, अध्यक्ष विजय यादव तथा विशिष्ट अतिथि मणिकांत माहेश्वरी ने वरिष्ठ नागरिकों के संगठन को समाज और राष्ट्र के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में राजपाल शर्मा, डॉ. रामबली पांडेय, एसपी शुक्ला, गणेश गर्ग, योगेन्द्र प्रताप सिंह, मणिराज विश्वकर्मा, पीसी श्रीवास्तव, बीजी सिंह, अरुण त्रिवेदी, रमेश मिश्रा, बृजेश पांडेय, आरके तिवारी, देवेश कुमार गौतम, राजकपूर, धनराज गुप्ता, रामनरेश त्रिपाठी, हरिशंकर शर्मा, सौखीलाल सिंह, अजयपाल शर्मा, महेश तिवारी, एचपी गोस्वामी, नत्थूलाल सिंगरहा, हरगोविंद सिंगरहा सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर में 210 वृद्धजनों की जांच
जिला अस्पताल के नए बाह्य रोगी विभाग भवन के असंक्रामक रोग कक्ष में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर सिंह के अनुसार शिविर में 210 वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मेडिसिन विभाग में 40, अस्थि रोग में 22, मनोरोग में 8, नेत्र रोग में 20, भौतिक चिकित्सा में 20, नाक-कान-गला रोग में 10, दंत रोग में 42 और स्त्री रोग में 22 वृद्धजनों की जांच हुई, जबकि अन्य 12 की भी जांच की गई। 14 महिलाओं की स्तन कैंसर की जांच भी की गई। स्वास्थ्य परीक्षण में एनपीएचसीई की नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका राय के साथ डॉ. अजय प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. सुजीत मिश्रा, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. अफसर अली, डॉ. हीरेंद्र सिंह, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. मोहम्मदी असरफ, रिंकू पोद्दार, पूनम गुप्ता, बृज किशोर सोनी एवं आयुष्मान समन्वयक अशोक सिंह ने सेवाएं दीं।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।
सतना नगर निगम ने अमृत परियोजना के करीब 30 करोड़ रुपये के ठेके को समय-सीमा और तीन माह की अतिरिक्त मोहलत के बाद भी काम अधूरा रहने पर समाप्त कर दिया।
स्थानीय इतिहास के अनुसार गांधीजी 28 जनवरी 1931 को सतना आए थे। रेलवे क्षेत्र में पीपल के नीचे सभा का उल्लेख मिलता है, लेकिन आज उस ऐतिहासिक स्मृति की प्रमाणिक पहचान सुरक्षित नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सतना में वरिष्ठजनों के सम्मान और स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में 210 वृद्धजनों की जांच कर दवाएं दी गईं, संगठनों ने वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता रेखांकित की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह