सतना जिले में झूरी नदी के पुनर्जीवन के लिए 5 करोड़ की योजना पर काम जारी है। 131 चेकडैम और अन्य संरचनाओं से जल संरक्षण बढ़ेगा और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बारिश के बाद सूख जाने वाली मंदाकिनी की सहायक झूरी नदी को अब फिर से जीवन देने की तैयारी है। जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने जल संरक्षण की कई संरचनाएं बनाकर नदी में पानी रोकने की ठोस योजना शुरू की है। गुरुवार को कलेक्टर और वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इन कार्यों का निरीक्षण किया और गुणवत्ता को संतोषजनक बताया।
संवरने में 5 करोड़ का खर्च
वन परिक्षेत्र चित्रकूट के बीट सेन्धौन अंतर्गत ग्राम बटोही में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत झूरीनाला पर जल संग्रहण और उपचार के बड़े काम चल रहे हैं। ये सभी कार्य जिला खनिज मद से स्वीकृत हैं और इनका मकसद सूखती झूरी नदी को पुनर्जीवित करना है। इसके लिए 5 करोड़ की योजना बीते वर्ष बनाई गई थी। अब करीब 20 फीसदी काम बाकी है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और वनमण्डलाधिकारी ने स्टॉपडेम, तालाब, परकोलेशन टैंक और लूज बोल्डर चेकडैम जैसी संरचनाओं को करीब से देखा। अधिकारियों ने पाया कि अधिकांश निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप हैं और सही दिशा में किए जा रहे हैं।
मंदाकिनी की सहायक नदी
झूरी नदी, मंदाकिनी की एक महत्वपूर्ण सहायक नदी है, लेकिन हर साल बारिश खत्म होते ही सितंबर-अक्टूबर तक इसका जलस्तर तेजी से गिर जाता है और कई हिस्सों में नदी पूरी तरह सूख जाती है। इसका असर सीधे तौर पर आसपास के गांवों और वन्यजीवों पर पड़ता है, जिन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है। आधिकारिक जानकार बताते हैं कि यह नदी 7-8 किलोमीटर में बहती है जिसमें से 50 फीसदी सूख जाती है बाकी भमका के पास से इसमें पानी रहता है। सूखे भाग को पुर्नजीवन देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भूजल बढ़ाने पर जोर
झूरी नदी में जल रोकने और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर संरचनाएं बनाने का फैसला लिया। अब तक 131 चेकडैम, 3 परकोलेशन टैंक, 2 तालाब और 5 स्टॉपडेम का निर्माण पूरा किया जा चुका है जबकि बाकी कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इन संरचनाओं के जरिए बारिश के पानी को रोककर धीरे-धीरे जमीन में उतारा जाएगा, जिससे नदी में लंबे समय तक पानी बना रह सकेगा।
बरसात बाद पता चलेगा प्रभाव
अधिकारियों का कहना है कि आगामी बारिश के मौसम में इन संरचनाओं का वास्तविक प्रभाव सामने आएगा। इससे न केवल झूरी नदी का जलस्तर सुधरेगा, बल्कि ग्राम बटोही और आसपास के वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वन्यजीवों को भी सालभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यों की गुणवत्ता और संभावित सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए संतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरक्षण के ऐसे और प्रस्ताव तैयार किए जाएं, ताकि जिले के अन्य सूखते जलस्रोतों को भी पुनर्जीवित किया जा सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।