सतना जंक्शन में वेंडर रोजाना रेल ट्रैक पार कर जान जोखिम में डाल रहे, नियमों की अनदेखी जारी, आरपीएफ की कार्रवाई के बावजूद नहीं रुक रही घटनाएं, हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जंक्शन में रोजाना खाद्य सामग्री बेंचने वाले वेंडर ट्रैक पार करते दिखते हैं। अब इसे पेट की मजबूरी कहें या चंद पैसों का लालच... सवाल इसलिए खड़ा होता है क्योंकि ट्रैक पार कर वेंडर अपनी जान से खिलवाड़ करते हैं। ऐसे में रोजाना स्टेशन में नियमों की धज्जियां उड़ती हैं। न समझाइस काम आ रही और न ही कार्रवाई। शुक्रवार को ऐसी ही तस्वीरें सामने आई जो हैरान करने वाली थीं। स्टेशन में एक साथ कई वेंडर तीन रेलवे पटरी क्रास करते हैं। इसमें दो अप-डाउन की लाइन हैं तो एक मेन लाइन। बताया जाता है कि अगर वेंडर प्लेटफार्म क्र. एक में है और प्लेटफार्म क्र. दो या तीन में आ रही है तो एफओबी की सुविधा को अनदेखा करते हुए जानबूझ कर जान जोखिम में डालते हैं। मालगाड़ी व पैसेंजर गाड़ियों के नीचे तो वहीं आउट साइड भाग-दौड़ करके लाइन पार करते हैं। ऐसा नहीं है कि स्टेशन में समझाइस व कार्रवाई नहीं की जाती है लेकिन इसके बाद भी ट्रैक पार करने वाले यात्रियों व वेंडरों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है।
पिछले साल 371 मामले दर्ज
आरपीएफ द्वारा अकेले सतना जंक्शन में रेल ट्रैक पार करने के मामले में 371 मामले दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई, वहीं जनवरी से अभी तक 58 केस पंजीकृत किए गए। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रेल सुरक्षा बल द्वारा लगातार अनाधिकृत रूप से पटरी क्रास करने वाले लोगों पर रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। रेलवे द्वारा स्टेशनो में एलाउंसमेंट भी करवाया जाता है कि रेल ट्रैक पार न करें, फुट ओवर ब्रिज व लिफ्ट व एस्कलेटर का उपयोग करते हुए एक प्लेटफार्म में दूसरे प्लेटफार्म में जाएं।
इस तरह दर्ज होता है मामला
रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत अनाधिकृत रूप में रेल लाइन क्रास करना अपराध की श्रेणी में आता है। इस अधिनियम के तहत 6 माह की सजा एवं एक हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। उल्लेखनीय है कि सतना जंक्शन में वेंडरों के कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिसमें अनाधिकृत रूप से दौड़ती ट्रेन में सामान के साथ चढ़ने व रेल लाइन क्रास करने के चलते दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी वेंडर नियमों की अवहेलना करते हुए सबक लेने को तैयार नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।