सतना के उचेहरा क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधि से ग्रामीणों में डर का माहौल, गौशाला में घुसकर गाय का शिकार किया, वन विभाग सतर्क, वहीं हिरण शावक का सफल रेस्क्यू भी किया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के एक वनपरिक्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता ने हालात चिंताजनक बना दिए हैं। जंगल से निकलकर अब तेंदुआ गांवों और गौशालाओं तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल गहरा गया है। जानकारी के मुताबिक उचेहरा क्षेत्र के कुशला बीट के आसपास इन दिनों तेंदुए की लगातार मौजूदगी दर्ज की जा रही बीते कुछ दिनों में कई गांवों से पालतू मवेशियों के शिकार की घटनाएं सामने आई हैं।
ताजा घटना रामपुरवा धाम स्थित गौशाला की है। जहां देर रात तेंदुआ घुस आया और एक गाय को मार डाला। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह जब ग्रामीणों ने गौशाला का दृश्य देखा तो दहशत और आक्रोश दोनों देखने को मिला।
शाम ढलते ही सन्नाटा
ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ अब दिन के समय भी खेतों और घरों के आसपास दिखाई दे रहा है। कई लोगों ने उसे बस्तियों के किनारे घूमते हुए देखा है। इस वजह से बच्चों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी जा रही है और महिलाएं भी अकेले बाहर निकलने से बच रही हैं। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं, जिससे खेती-किसानी के काम पर भी असर पड़ रहा है। क्षेत्र में भय का माहौल इतना गहरा गया है कि शाम ढलते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है। लोग समूह में ही बाहर निकल रहे हैं और रात के समय किसी भी तरह की हलचल पर सतर्क हो जाते हैं।
हरकत में आया विभाग
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग हरकत में आया है। विभाग द्वारा प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि वे रात में अकेले बाहर न निकलें, मवेशियों को खुले में न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।
कुत्तों के हमले से भागकर गांव पहुंचा हिरण
उचेहरा वन परिक्षेत्र के खोखरा बीट क्षेत्र में उस समय हलचल मच गई जब कुत्तों के हमले से बचता हुआ हिरण का एक शावक रिहायशी इलाके में पहुंच गया। अचानक वन्यजीव के गांव में आ जाने से स्थानीय लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। जानकारी के मुताबिक, कुछ आवारा कुत्ते शावक का पीछा कर रहे थे, जिससे डरकर वह आबादी की ओर भाग आया।
घटना की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सचिन नामदेव ने तत्परता दिखाते हुए वन अमले को मौके पर रवाना किया। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया और बिना किसी नुकसान के शावक को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान विशेष ध्यान रखा गया कि उसे किसी प्रकार की चोट या तनाव न पहुंचे। रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने शावक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। आवश्यक निगरानी और देखरेख के बाद वन अमले ने उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक मासूम वन्यजीव की जान बच गई, जिससे क्षेत्र में विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।