सतना और मैहर में खाद की किल्लत ने किसानों को परेशान कर दिया है। परसवाही में करीब एक हजार किसानों ने नेशनल हाईवे-30 जाम कर दिया। प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करते हुए सुबह 7 से 11 बजे तक टोकन और उसके बाद खाद वितरण की घोषणा की है। जिले में 1752 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध होने का दावा किया गया है, लेकिन किसानों को समय पर खाद न मिलने से आक्रोश बढ़ रहा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
अत्रखादकको लेकर कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सतना हो या मैहर हर जगह खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। किसान एक बोरी खाद को लेकर देर रात से खरीदी केन्द्रों में लाइन में लग जाता है, बावजूद इसके उसे खाद मिलने की बजाय आश्वासन थमा दिया जाता है। खाद के नाम पर मिल रहे आश्वासन पर किसानों का गुस्सा सोमवार को मैहर जिले की अमरपाटन तहसील के परसवाही गांव में फूट पड़ा। खाद न मिलने से लगभग दस गांवों के करीब एक हजार किसानों ने नेशनल हाइवे 30 जाम कर दिया। लगभग 3 से 4 घंटे तक हाइवे जाम रहने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और अन्नदाता की समस्या सुनने मौके पर कलेक्टर मैहर, एसडीएम अमरपाटन व तहसीलदार पहुंचे तब कहीं जाकर नाराज किसानों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खुला। इस बीच सड़क के दोनों तरफ डेढ़ से दो किमी तक वाहनों की लम्बी कतार लग गई। खाद न मिलने से नाराज किसानों द्वारा हाइवे जाम करने की वजह से अमरपाटन में खाद वितरण की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
हैरानीः टोकन मिला 18 अगस्त को खाद मिलेगी 3 सितम्बर को
खाद की किल्लत किस कदर मची हुई है यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या. भंडारण केन्द्र अमरपाटन के गोदाम प्रभारी द्वारा 18 अगस्त को खाद उपलब्धता के मामले में बांटे गए टोकन में किसान को 3 सितम्बर का टोकन थमाया गया। किसानों का कहना था कि जरूरत धान की फसल में अभी है और खाद अगले माह मिलने की संभावना है, ऐसे में अन्नदाता कैसे उत्पादन बढ़ा पाएगा।
परसवाही वितरण केन्द्र में भी नई व्यवस्था
किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मैहर जिले में भी खाद वितरण की नई व्यवस्था की गई हैं। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि मंगलवार 19 अगस्त 2025 से खाद की वितरण पर्ची कृषि उपज मंडी पडकका अमरपाटन से काटी जाएगी। खाद की निकासी और किसानों को वितरण पर्ची के आधार पर परसवाही स्थित विपणन संघ के भंडारण केंद्र से यथावत रहेगा। किसान भाइयों से अनुरोध है कि व्यवस्था में सहयोग करें।
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार सतना जिले के किसानों को सुगमता पूर्वक डबल लॉक वितरण केन्द्रों से खाद का वितरण किया जा सके। इसके लिए 19 अगस्त से सतना स्थित जिला विपणन संघ के संचालित डबल लॉक वितरण केन्द्रों में नई व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। इसके अनुसार जिला विपणन संघ के डबल लॉक वितरण केन्द्र शेरगंज और डबल लॉक वितरण केन्द्र सिविल लाइन के वितरण स्थल कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय में प्रातः 7 बजे से प्रातः 11 बजे तक किसानों को टोकन वितरित किये जायेंगे। इसके उपरांत खाद वितरण कार्य इन्हीं स्थानों पर प्रातः 11 बजे के बाद शुरू होगा।
कृषि अभियांत्रिकी परिसर में लगेगा निजी काउंटर
कार्यालय कृषि अभियांत्रिकी सतना के परिसर में निजी फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के काउंटर भी लगाये जायेंगे, जहां पर पीओएस मशीन से स्टाक की उपलब्धता के अनुसार वितरण पर्ची टोकन जारी किये जायेंगे। जिन किसानों को सोमवार के दिन पास मशीन से वितरण पर्ची प्राप्त नहीं हुई है। वे 19 अगस्त को प्रातः 7 बजे पहुंचकर अपनी वितरण पर्ची प्राप्त कर सकते हैं।
1752 मैट्रिक टन खाद जिले में उपलब्ध
मार्कफेड के नागौद, उचेहरा, सतना, देवराजनगर, सतना सिविल लाइन, अमरपाटन में 241.695 एमटी यूरिया तथा एमपी स्टेट एग्रो उचेहरा एवं सतना एग्रो में 25.73 एमटी यूरिया उपलब्ध है, वहीं 19 पैक्स समितियों में 228.45 एमटी डीएपी भंडारित है। प्राइवेट क्षेत्र में 46 दुकानों में 314.4 मी.टन डीएपी की उपलब्धता है। एनपीकेएस उर्वरक मार्कफेड में सतना, नागौद, शेरगंज, सतना मार्कफेड में 235.75 एमटी और 16 पैक्स समितियों में 163 एमटी एनपीकेएस तथा 111 प्राइवेट दुकान और होल सेलर के पास 1353.3 एमटी एनपीकेएस उर्वरक उपलब्ध है। सतना और मैहर जिले में सोमवार तक उर्वरकों की उपलब्धता पैक्स समितियों में 331 मेट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। कुल 1752 मेट्रिक टन खाद जिले में उपलब्ध हैं।
चार संस्थानों पर एफआईआर
निरीक्षण के दौरान आदान विक्रय संस्थानों में पाई गई अनियमितताओं पर सोमवार तक 4 एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल एवं विकासखंडों में पदस्थ निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि आदान विक्रय संस्थानों का सतत निरीक्षण एवं मॉनीटरिंग की जाये एवं अनियमितता पाये जाने पर उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक अधिनियम के अनुसार नियमानुसार कार्यवाही की जायें।
टोकन के लिए ये होगा अनिवार्य
25 पैक्स समितियों में उपलब्ध है 331.6 एमटी यूरिया
सतना और मैहर की 111 प्राइवेट दुकानों तथा प्राइवेट होल सेलर के पास 913.306 एमटी यूरिया उपलब्ध।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।