सतना की ए-ग्रेड कृषि उपज मंडी में बीती रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई, जहां 20 से अधिक चोरों ने व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता का 80 बोरी अनाज चुरा लिया। सुरक्षा एजेंसी आरबी एसोसिएट्स की लापरवाही उजागर हुई, वहीं मंडी में पुलिस चौकी या एसएएफ की तैनाती की मांग तेज हो गई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य की इकलौती ए-ग्रेड कृषि उपज मंडी क्या चोरों की गिरफ्त में है? करोड़ों की कमाई करने वाला मंडी प्रशासन क्या इतना लाचार है कि अपना अनाज बेचने और खरीदने के लिए मंडी परिसर पहुंचने वाले किसानों व व्यापारियों को सुरक्षा तक नहीं दे पा रहा? सवाल इसलिए क्योंकि जिस प्रकार से मंडी परिसर में चोरी की वारदातें हो रही हैं उससे मंडी परिसर की व्यवस्था पंगु नजर आती है। विगत दिवस एक सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी के कर्ता धर्ता बृजेंद्र गुप्ता की अनाज चोरी के मामले को मंडी प्रशासन सुलझा भी नहीं पाया था कि बीती रात चोरों ने धावा बोलकर तकरीबन 80 बोरी अनाज पार कर दिया। इस मर्तबा चोरों का शिकार बने आदर्श ट्रेडिंग के ओमप्रकाश गुप्ता, जिनके द्वारा खरीदे गए अनाज को एक -दो नहीं बल्कि तकरीबन 20 से 25 लोगों ने मंडी परिसर में घुसकर पार कर दिया।
यूं घटी घटना
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी ओमप्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को अनाज की खरीदी की । तौल व छनाई देर रात तक चलने के कारण अनाज को गोदाम में नहीं रखा जा सका , अलबत्ता गोदाम के ही बाहर बोरियों का ढेर लगाकर छोड़ दिया गया। रात में व्यापारी वहां मौजूद पल्लोदारों की निगरानी में अनाज छोड़कर घर आ गया। बताया जाता है कि रात तकरीबन 2 बजे अचानक मंडी परिसर में चोर जत्था बनाकर घुसे और सबसे पहले बाहर से गेट बंद कर उन पल्लेदारों को कैद कर दिया जो वहां मौजूद थे। इस दौरान न तो मंडी परिसर में चौकीदार था और न ही सिक्योरिटी एजेंसी के वे कर्मचारी जिन्हें हर माह लाखों रूपए का भुगतान कर मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इसका फायदा उठाते हुए अनाज चुराने के इरादे से घुसे चोरों ने वहां रखी 80 बोरी मसूर व बटरी चुरा ली। बताया जाता है कि उस दौरान नजारा ऐसा था कि मानों किसी जमींदार की गोदाम से अनाज को लूटा जा रहा हो। ऐसी चोरी ने मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को जहां हासिए पर ला दिया है वहीं मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए तैनात की गई भोपाल की आरबी एसोसिएट्स के सुरक्षाकर्मियों की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
चार बोरी अनाज बरामद कर संदिग्धों से पूछताछ
इस मामले में ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत होते ही हरकत में आई कोलगवां पुलिस ने मंडी परिसर के आसपास दबिश देकर फिलहाल 4 बोरी अनाज बरामद किया है। इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि यदि कोलगवां पुलिस ने संजीदगी से जांच पड़ताल कर आरोपियों को पकड़ा तो मंडी परिसर में बीते 6 माह में हुई कई चोरियों का खुलासा हो सकता है।
किसी काम की नहीं आरबी एसोसिएट्स की सुरक्षा
मंडी परिसर को निजी सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर मंडी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। कभी मंडी में एसएफ की गार्ड तैनात रहती थी तब ऐसी घटनाएं साल में इक्का दुक्का ही होती थीं लेकिन जब से निजी कंपनियों को सुरक्षा का दायित्व दिया जाने लगा तो आए दिन ऐसी घटनाएं घट रही हैं। कृषि उपज व्यापारी संघ के मंत्री विनोद अग्रवाल का कहना है कि या तो मंडी परिसर में पुलिस चौकी खोली जाय या फिर पहले की तरह ही एसएएफ के गार्डोँ की तैनाती की जाय।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।