रेलवे प्रशासन का मझगवां में RPF पोस्ट बंद करने का निर्णय सतना-मानिकपुर रेलखंड की सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। क्षेत्रवासी नाराज, ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी, सुरक्षा बहाल रखने और मूलभूत सुविधाओं की मांग।

विडम्बना : सवालों के घेरे में आरपीएफ के अधिकारियों का निर्णय, जनमानस में आक्रोश
सतना, स्टार समाचार वेब
आरपीएफ के उच्चाधिकारियों का एक निर्णय मुंबई-हावड़ा रेलखंड के सतना-मानिकपुर रेल सेक्शन की सुरक्षा पर भारी पड़ सकता है। यह निर्णय है मझगवां स्टेशन में तकरीबन डेढ़ दशक पूर्व खोले गए आरपीएफ पोस्ट को बंद करने का। कभी दस्यु वारदातों से दहलने वाले सतना-मानिकपुर रेल सेक्शन की सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन ने मझगवां में 1 सब इस्पेक्टर, 3 हेड कांस्टेबल एवं 1 कांस्टेबल की नियुक्ति कर रखी थी जिसके बाद रेलवे में अपराधियों का खात्मा हो गया था लेकिन इन दिनों तराई में एक नए गिरोह की चहलकदमी के बीच आरपीएफ पोस्ट को बंद करने के निर्णय पर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े जानकार जहां सवाल उठा रहे हैं वहीं अरपीएफ पोस्ट खुलने के बाद सकून से रेलयात्रा करने वाले मझगवां के वाशिंदों ने नाराजगी जताते हुए शनिवार को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बनाना था थाना, चौकी भी की बंद
वर्ष 2010 में रेल सुरक्षा के साथ साथ मझगवां स्टेशन में यात्री सुविधाओं से जुड़े 42 सूत्रीय मांगों को लेकर हुए एक बड़े रेल आंदोलन के बाद आरपीएफ थाना खोलने पर सहमति बनी थी। इनमें से कई यात्री सुविधाओें की बहाली सांसद गणेश सिंह ने रेलवे बोर्ड से लगातार संपर्क कर कराई। ऐसे ही प्रयासों से मझगवां में आरपीएफ बैरक का निर्माण भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन एक और बैरक निर्माण के बीच ही आरपीएफ आईजी मुनव्वर खान का पोस्ट बंद करने का फरमान किसी के गले नहीं उतर रहा है। मझगवां में रेल अांदोलनों की अगुवाई करने वाले अवधबिहारी मिश्र ने सवाल उठाया कि क्या आरपीएफ के उच्चाधिकारी उस भारतीय रेल बोर्ड से भी बड़े हैं जिसने मझगवां में आरपीएफ थाने की जरूरत महसूस करते हुए आरपीएफ बैरक निर्माण के लिए राशि स्वीकृति की है? मिश्रा ने आरोप लगाया कि आरपीएफ के उच्चाधिकारी उच्च स्तरीय रेल प्रबंधन को सतना-मानिकपुर रेल सेक्शन की सुरक्षा को लेकर गुमराह कर रहे हैं जबकि तराई में दस्युयों की चहलकदमी पुन: शुरू हो गई है।
आक्रोशित जनमानस ने सौंपा ज्ञापन
पोस्ट बंद करने के निर्णय ने मझगवां के वाशिंदों को आक्रोशित कर दिया है जिसे देखते हुए शनिवार को मझगवों रेल सुरक्षा चौकी को यथावत रखने हेतु अवधबिहारी मिश्रा ने भारी तादाद में मजूबत मझगवांवासियों के साथ रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजकुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राजभईया साहू, राजकुमार जयसवाल, कमलेश गौतम, वीरेंद्र गुप्ता, निखिल गौतम, रीशु गुप्ता, दयाराम द्विवेदी, लोल्ली यादव, शैलेन्द्र सिंह, अमिट गुप्ता, विनय पाण्डेय, मुन्ना यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए। हालंकि इस संबंध में सतना आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव का कहना है कि बेशक पोस्ट बंद की जा रही है लेकिन जवानों की तैनाती बनी रहेगी।
ज्ञापन में ये मांगें भी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।