सतना में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो युवकों से 39 और सप्लायर से 22 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना शहर मेडिकल नशे की मंडी का बड़ा बाजार बनता जा रहा है। आपरेशन प्रहार के तहत मेडिकल नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कई तस्कर और सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है, बावजूद इसके मेडिकल नशे का धंधा चोरी-छिपे आबाद है। रोजाना लाखों रुपए की नशीली दवा बेंची जा रही है। शनिवार की रात पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। दोनों मुम्बई के निवासी थे, जिनके पास से नशीली दवा मिली। इनसे मिले इनपुट पर नशीली दवा उपलब्ध कराने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी सूरज व शिवम ने पुलिस को बताया कि उन्हें नशे के लिए प्रयुक्त की जाने वाली कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप बजरहा टोला निवासी उदय के द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम ने चीकू प्वाइंट बजरहा टोला में दबिश देकर आरोपी उदय सिंह उर्फ प्रिंस उर्फ कल्लू पिता प्रभात निवासी आदर्श नगर हवाई पटटी को गिरफ्तार कर कब्जे से 22 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई। उदय मुम्बई के युवकों को नशीली कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था, इस नेटवर्क की जांच की जा रही है। रविवार को तीनो को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एएसआई हेमराज सिंह, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, आरक्षक उपेश पाठक, आरक्षक धीरज यादव, नीलेश यादव, अजीत सिंह शामिल रहे।
स्टेशन जाते समय पकड़ा
इस संबंध में सिटी कोतवाली प्रभारी डीएसपी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की रात मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दो युवक बाइक में नशीली दवा भरकर रामणा टोला से निकले हैं और वे पैदल रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजी गई। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के रास्ते में दबिश देकर दो युवकों को पकड़ा और उनके बैग की तलाशी ली। आरोपी सूरज वर्मा पिता लाला वर्मा निवासी बाबा साहेब अम्बेडकर नगर गली नं. दो थाना लल्लू बाई मुम्बई और शिवम राजधर उर्फ बादी पिता सुनील निवासी महनाजपुर जिला आजमगढ़ उप्र हाल निवास पीएमजी कालोनी मानखुर्द थाना लल्लू बाई जिला मुम्बई महाराष्ट्र को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनो के बैग से कोडीन फास्फेट युक्त 39 शीशी आॅनरेक्स कम्पनी की कफ सिरप बरामद की गई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।
रीवा के शान-ए-विंध्य सम्मान समारोह में डॉली चायवाला, सुनील पाल और अभय शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतिभाओं का सम्मान हुआ, संगीत ने समां बांधा और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।
रीवा में जनवरी से जुलाई के बीच 250 से अधिक साइबर ठगी के मामले पुलिस तक पहुंचे। जालसाजों ने करीब एक करोड़ रुपए ठगे। वर्क फ्रॉम होम, फर्जी क्रेडिट मैसेज और एपीके फाइल प्रमुख माध्यम बने।
सीधी के शिकारगंज-भंवरसेन मार्ग पर लगातार बारिश से सड़क किनारे मिट्टी का कटाव बढ़ गया है। कई जगह आधार कमजोर हो चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच हादसे की आशंका बढ़ी, सुरक्षा इंतजाम जरूरी हैं।
पन्ना के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में औषधीय महत्व वाला केवकंद पौधा मिला है। विशेषज्ञ ने इसकी पहचान की। प्राकृतिक जंगलों में इसकी मौजूदगी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और वनौषधीय संपदा को दर्शाती है।
सतना में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने मेडिकल नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो युवकों से 39 और सप्लायर से 22 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुई।
जसो थाना पुलिस ने अर्जुनखोह जंगल में युवक की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बदनामी और कथित अवैध संबंधों के विवाद में हत्या सामने आई।
चित्रकूट में बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने लगा है। बाबूपुर में जलभराव की समस्या दूर की गई। प्रशासन ने पुल-रपटों से दूरी, जलभराव में सेल्फी रोकने और सुरक्षित रहने की अपील की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह