सतना जिले में लगातार बारिश के बाद सांपों के रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। वन विभाग और सर्पमित्रों को प्रतिदिन 35 से 40 रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मानसून की बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है वहीं वन विभाग और सर्पमित्रों की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ा दी है। जिले में सांपों के रिहायशी इलाकों में निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जून के पहले दो सप्ताह तक सांपों के रेस्क्यू के लिए पूरे दिन में सिर्फ एक-दो कॉल आती थीं लेकिन जुलाई में लगातार बारिश के बाद अब हालात ऐसे हैं कि लगभग हर घंटे किसी न किसी स्थान से सांप से बचाओ की सूचना पहुंच रही है।
प्रतिदिन 20 रेस्क्यू कॉल
वन विभाग से जुड़े सर्पमित्रों के अनुसार अकेले सतना शहर से प्रतिदिन करीब 20 रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं जबकि नागौद, उचेहरा, अमरपाटन, रामपुर बाघेलान, मैहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी लगभग इतनी ही सूचनाएं आ रही हैं। यानी हर दिन औसतन 35 से 40 स्थानों पर रेस्क्यू के लिए टीमों को पहुंचना पड़ रहा है।
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे मामले?
वन्यजीव जानकार बताते हैं कि लगातार बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाता है। ऐसे में वे सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों, गोदामों, दुकानों, स्कूलों और अन्य इमारतों में पहुंच जाते हैं। बारिश के मौसम में चूहे, मेंढक और अन्य छोटे जीव भी आबादी की ओर आ जाते हैं, जिनका पीछा करते हुए सांप भी रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं।
मिला था 8 फीट का अजगर
इस बढ़ते खतरे की ताजा तस्वीर नागौद वन परिक्षेत्र के पतवारा स्थित श्रीराम वेयरहाउस में देखने को मिली, जहां करीब 8 फीट लंबा अजगर घुस आया। कर्मचारियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की मौजूदगी में सर्पमित्र शंखधर तिवारी ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
जहरीले सांप भी निकल रहे
सर्पमित्रों के अनुसार इन दिनों अजगर के अलावा करैत, धामन और अन्य प्रजातियों के सांपों का भी लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है। अधिकांश मामलों में लोगों ने समय रहते वन विभाग को सूचना दी जिससे बिना किसी जनहानि के सांपों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सका।

वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर मिश्र की पावर गैलरी में पढ़िए उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, विंध्य की राजनीतिक हलचल, सत्ता-विपक्ष की चर्चित नजदीकियां और एक सरकारी बैठक में शुगर जांच से जुड़े दिलचस्प राजनीतिक किस्से।
रीवा संभाग में स्कूल शिक्षा विभाग की पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी, गोपनीय चरित्रावली और न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता से हजारों शिक्षकों की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है। अंतिम सूची भोपाल से जारी होगी।
रीवा नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने टीएल समीक्षा बैठक में जलभराव, सड़क मरम्मत, नालियों की सुरक्षा, यातायात सुधार और ई-ऑफिस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीधी में चेक बाउंस मामले में विधिक राय देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले अभियोजन अधिकारी को लोकायुक्त रीवा ने 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।
सतना के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और एक्सपायरी दवाओं के उपयोग के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में देर तक प्रदर्शन और अस्पताल सील करने की मांग जारी रही।
रेलमंत्री के संभावित दौरे से पहले पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने सतना में विकास कार्यों की समीक्षा की। विश्वस्तरीय स्टेशन, कैमा मालयार्ड और नई रेल परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
सतना जिले में लगातार बारिश के बाद सांपों के रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। वन विभाग और सर्पमित्रों को प्रतिदिन 35 से 40 रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं।
विश्व प्रसिद्ध सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के पूर्व ट्रस्टी स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. बीके जैन को नेत्र चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सतना नगर निगम में सम्पत्ति कर वसूली के नाम पर आईडी बदलकर बकाया घटाने का गंभीर मामला सामने आया। वर्षों पुराने कर बिल आधे में निपटाने के आरोपों ने बड़े भ्रष्टाचार और जांच की मांग तेज कर दी।
सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह