सतना में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं। शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गला रेतने के बाद पत्थर से चेहरा कुचल कर युवक की नृशंस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वारदात में शामिल तीन आरोपी फरार चल रहे हैें जिनकी तलाश में पुलिस के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। हत्या का मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी का पुराना प्रेमी है। मुख्य आरोपी ने ही शराब पिलाने के बहाने बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
शराब पिलाने के बाद किया हमला
मुख्य आरोपी दिलीप पटेल उर्फ कल्लू निवासी खरमसेड़ा बरहा टोला ने मृतक को शराब पीने के लिए बुलाया। दिलीप के साथ करण केवट, बृजेन्द्र उर्फ बिज्जू और करण के दो रिश्तेदार भी थे। सभी लोग शराब पीने के लिए औद्योगिक क्षेत्र पड़क्का पहुंचे जहां पर बैठकर शराब पीनी शुरू कर दी। शराब का नशा चढ़ने पर करण ने शराब की खाली बोतल से राजभान के ऊपर हमला कर दिया। राजभान जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने पीछा कर पुन: हमला किया जिससे राजभान गिर गया। तब आरोपियों ने कांच की बोतल तोड़कर राजभान के गले में हमला किया फिर पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी दिलीप और बृजेन्द्र कुशवाहा उर्फ बिज्जू दोनों निवासी खरमसेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। करण केवट और उसके दो अन्य रिश्तेदार फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई में टीआई अमरपाटन विजय सिंह परस्ते, एसआई मिथलेश त्रिपाठी, सुशील तिवारी, मोहिनी शर्मा, एएसआई अनिल त्रिपाठी, हरीलाल वर्मा, राजीव निपाने, प्रधान आरक्षक विजय शर्मा, लक्ष्मी पटेल, रीता सिंह, आरक्षक जीतेन्द्र सिंह, रविन्द्र मिश्रा, गुडडू यादव, उत्कर्ष वर्मा, अनूप सिंंह, महिला आरक्षक राजेश्वरी पांडेय एवं साइबर सेल से संदीप सिंह व सुशील द्विवेदी ने अहम भूमिका निभाई।
नाला के पास मिली थी लाश
मैहर जिले के अमरपाटन थानान्तर्गत मौहरिया जगन्नाथ निवासी राजभान कोल पिता पे्रमलाल कोल 23 वर्ष 3 अपै्रल की रात सात बजे घर से निकला, इसके साथ लौटकर नहीं आया। लिहाजा चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अगले दिन गांव से एक किमी दूर पड़क्का औद्योगिक क्षेत्र में झिन्ना नाला के पास राजभान की रक्तरंजित लाश पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक का गला रेता गया था और चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। मृतक के पिता की शिकायत पर धारा 103(1), 238ए के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
कई सालों से हैं प्रेम संबंध
जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक राजभान का विवाह एक साल पहले साधना कोल से हुआ था। मृतक जहां मजदूरी करने जाता है वहां पर दिलीप पटेल मुंशी का काम करता है। दिलीप का मृतक के घर आना- जाना है। जांच में तथ्य सामने आया कि दिलीप का मृतक की पत्नी साधना से कई साल से प्रेम संबंध चला आ रहा है। इस बहाने वह कोई न कोई काम लेकर साधना से मिलने मृतक के घर आया करता था। 3 अपै्रल को भी दिलीप मृतक के घर आधार कार्ड देने के बहाने आया था और मृतक के पिता के कहने पर अपनी गाड़ी वही छोड़ आया था। यह तथ्य मिलने पर पुलिस ने दिलीप को राडार पर लिया। कुछ ही घंटों में पुलिस ने दिलीप को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दिलीप ने प्रेमिका को पाने उसके पति को दोस्तों के साथ मिलकर जान से मारने की जुर्म स्वीकार किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
CII इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की ऊर्जा योजनाओं पर चर्चा की। जानिए कैसे एमपी सौर, पवन और 24 घंटे हरित ऊर्जा के साथ देश का अग्रणी राज्य बन रहा है।
असम के नागांव जिले में 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी में बालाघाट के हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भोपाल में मास्टर प्लान की मांग और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जानें पूरी खबर, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और राजनीतिक प्रतिक्रिया की विस्तृत जानकारी।
मैहर जिले में 32 बाल मृत्यु मामलों में बर्बल ऑटॉप्सी नहीं होने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई। तीन दिन में जांच पूरी कर सीडीआर पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। जानें उन्होंने क्या दिए सफलता के टिप्स और शिक्षा पर क्या कहा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मध्य प्रदेश समाचार, डॉ. मोहन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, MP News, Jan Vishwas Abhiyan
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।