सतना के स्वास्थ्य संस्थानों में नवजात बच्चों का आधार नामांकन शुरू करने की तैयारी है। जन्म स्थल पर ही सुविधा मिलेगी, सप्ताह में दो दिन ऑपरेटर उपलब्ध रहेंगे और माता-पिता का मोबाइल नंबर भी जोड़ा जाएगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नवजात बच्चों के आधार नामांकन के लिए अब अभिभावकों को अलग से आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्वास्थ्य संस्थानों में ही यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जन्म के स्थान पर ही 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों का आधार नामांकन कराने की व्यवस्था विकसित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने 29 सितंबर को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। व्यवस्था के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बीच समन्वय किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में सप्ताह में दो दिन सुविधा
जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सिविल अस्पतालों में सप्ताह के दो निर्धारित दिनों पर आधार नामांकन की सुविधा देने की तैयारी है। आधार आॅपरेटर चलित आधार किट के साथ अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे और वहीं नवजात का नामांकन किया जाएगा। तहसील स्तर के सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी सप्ताह में दो दिन नामांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं। यहां डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक की सेवाएं लेने की व्यवस्था प्रस्तावित है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी दायरे में
व्यवस्था बड़े अस्पतालों तक सीमित नहीं रहेगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्थानीय स्तर पर होने वाले जन्म की संख्या के आधार पर नामांकन दिवस तय किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ समन्वय किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने संस्थानों में उस स्थान को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं, जहां जन्म पंजीयन की प्रक्रिया होती है। इससे जन्म पंजीयन के साथ आधार नामांकन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी।
सतना में जिला प्रभारी को समन्वय की जिम्मेदारी
जिले में आधार नामांकन व्यवस्था लागू करने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ समन्वय किया जाएगा। सतना के लिए रजनीकांत त्रिपाठी को जिला प्रभारी नामित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों को बैंक के साथ समन्वय कर आवश्यक तैयारियां पूरी करने तथा की गई कार्रवाई की जानकारी जिला स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की मध्यप्रदेश इकाई ने शासकीय अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का आधार नामांकन कराने पर जोर दिया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य जन्म के स्थान पर ही नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराकर अभिभावकों की परेशानी और अतिरिक्त दौड़भाग कम करना है।
माता-पिता का मोबाइल नंबर भी जुड़ेगा
नामांकन के दौरान माता-पिता के मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। विभाग के अनुसार जन्म स्थल पर ही नामांकन होने से अभिभावकों की अतिरिक्त भागदौड़ कम होगी तथा बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंच बनाने में सुविधा हो सकती है।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
रीवा एसडीएम कार्यालय में पट्टा फाइल के आदेश में पांच साल की देरी से नाराज अधिवक्ता संतोष पांडेय ने कपड़े उतारकर धरना दिया। साथियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। कुईयां खुर्द में कार्रवाई के दौरान करीब 8 किलो गांजा और 20.80 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
सीधी के मड़वास क्षेत्र में महिला से मिलने पहुंचे युवक को ससुराल पक्ष द्वारा रस्सी से बांधने और मारपीट का वीडियो वायरल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच शुरू की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों की बदहाली, बढ़ते कर्ज और नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया। बालाघाट में राहुल गांधी के दौरे और प्रशासनिक लापरवाही पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर।
भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक उपयोग पर हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बीच रहवासियों ने फ्री होल्ड प्रक्रिया में कथित असमानता पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की।
बीना, कसारा और कोटा में चल रहे रीमॉडलिंग व निर्माण कार्यों के कारण अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानें पूरी कैंसिलेल ट्रेन लिस्ट, बदले हुए रूट और जरूरी अपडेट।
सतना नगर निगम ने अमृत परियोजना के करीब 30 करोड़ रुपये के ठेके को समय-सीमा और तीन माह की अतिरिक्त मोहलत के बाद भी काम अधूरा रहने पर समाप्त कर दिया।
स्थानीय इतिहास के अनुसार गांधीजी 28 जनवरी 1931 को सतना आए थे। रेलवे क्षेत्र में पीपल के नीचे सभा का उल्लेख मिलता है, लेकिन आज उस ऐतिहासिक स्मृति की प्रमाणिक पहचान सुरक्षित नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सतना में वरिष्ठजनों के सम्मान और स्वास्थ्य जांच के कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में 210 वृद्धजनों की जांच कर दवाएं दी गईं, संगठनों ने वरिष्ठ नागरिकों की उपयोगिता रेखांकित की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह