सतना-अमरपाटन मार्ग स्थित ऑयल मिल में भीषण आग लगने से एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। हादसे के बाद परिजनों ने सुरक्षा लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन और जाम किया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सोमवार की रात सतना- अमरपाटन मार्ग पर स्थित ऑयल मिल में आग लग गई। आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। धू-धू कर फैक्ट्री जलने लगी। आग की ऊंची लपटें उठने के कारण नजदीक स्थित बस्ती के लोग दहशत में आ गए। बस्ती के लोग घर से बाहर सुरक्षित जगह पर पहुंच गए। आग लगने के कारण मिल का एक कर्मचारी जिंदा जल गया। जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात 11 बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
धान की भूंसी से बनाया जाता है ऑयल
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली अन्तर्गत सतना नदी के आगे अमरपाटन रोड में विद्या श्री राइस मिल स्थित है। यहां पर धान की भूंसी से आॅयल बनाया जाता है। बताया गया कि सोमवार की रात अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी के पश्चात घर जा चुके थे। कुछ क र्मचारी ही मिल में थे। रात 7.30 बजे के करीब अज्ञात कारणों के चलते मिल में आग लग गई। धान की भूंसी और ऑयल की वजह से आग जल्द ही पूरी फैक्ट्री में फैल गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लपटें कई किलोमीटर दूर से नजर आ रही थी। ऊंची उठती लपटों का कारण नजदीक स्थित बस्ती के लोग अपने घरों से निकल कर सुरक्षित स्थान तक चले गए।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
अमरपाटन रोड स्थित मिल में आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया, एसडीएम उचेहरा सोमेश द्विवेदी, सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, टीआई सिटी कोतवाली राघवेन्द्र द्विवेदी के अलावा नगर निगम का दमकल अमला मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। धान की सूखी भूंसी और ऑयल के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि ननि के दमकल कर्मियों ने रात्रि 11 बजे मिल में लगी आग पर काबू पा लिया था। मिल में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
अंदर ही फंसा रहा गया ऑपरेटर
पुलिस ने बताया कि ऑयल मिल में आग लगते ही अंदर काम कर रहा मशीन आॅपरेटर दिलावर सिंह परिहार निवासी तिघरा और मुन्नू केवट अंदर ही फंस गए। आग लगने की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से मुन्नू को आग की लपटों से बाहर निकाल लिया गया लेकिन दिलावर अंदर ही फंसा रह गया। आग से जलने के कारण दिलावर की मौत हो गई। बताया गया कि दिलावर के शव के नाम पर सिर्फ हडिडयों का ढांचा मिल पाया है। आग से झुलसे मुन्नू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया है।
लखनऊ का व्यापारी कर रहा था संचालन
जानकारी के अनुसार अमरपाटन रोड स्थित विद्या श्री सालवेंट (विद्या श्री राइसमिल) सतना के कारोबारी सौरभ जैन का है। उक्त मिल को लखनऊ का कारोबारी वीरेन्द्र प्रधान किराए में लेकर संचालन कर रहा था। पुलिस के द्वारा मिल संचालक व मिल से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर सुरक्षा संबंधी जानकारी व संचालन संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
परिजनोें ने लगाया जाम, एसडीएम से झड़प
मिल में जिंदा जले ऑपरेटर दिलावर सिंह परिहार निवासी तिघरा के परिवार के सदस्य घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों के द्वारा मिल संचालक पर मिल में सुरक्षा ंसबंधी कोई उपाय न किए जाने का संगीन आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि मिल में सुरक्षा का इंतजाम न होने की वजह से आग लगी और दिलावर की जान चली गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया गया कि जाम खुलवाने के लिए मृतक के परिजनों से बातचीत के दौरान मामला गर्म हो गया। मृतक के परिजनों और एसडीएम सिटी के बीच तीखी बहस हुई। मामले को नियंत्रित करने के लिए सीएसपी, टीआई कोतवाली, टीआई सिविल लाइन और पुलिस फोर्स जुटा हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।