सतना के सांदीपनि स्कूल बगहा में बस संचालन ठप होने से छात्र और अभिभावक परेशान हैं। दो माह वेतन न मिलने पर चालक-परिचालकों की हड़ताल जारी है। डीईओ ने ठेका फर्म को कार्रवाई की चेतावनी दी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रथम चरण में चयनित सरकार की प्राथमिकता में शामिल सांदीपनि स्कूल बगहा में इन दिनों स्कूल बसों का संचालन लड़खड़ा गया है। बसों का संचालन न होने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों व अभिभावकों को झेलनी पड़ रही है। देवास की फर्म सिद्ध विनायक ट्रांसपोर्ट कम्पनी को बस संचालन का जिम्मा मिला है। बताया जाता है कि सांदीपनि स्कूल बगहा में पांच बसों का संचालन दो शिफ्टों में करवाया जा रहा था। ठेका फर्म ने बस चालक व परिचालक को पिछले दो माह से वेतन नहीं दिया, जिसके चलते आॅपरेटरों ने हड़ताल कर रखी है। बताया जाता है कि स्कूल में बस संचालन न होने का मामला अब कलेक्टर व डीईओ आफिस तक पहुंच चुका है। उल्लेखनीय है कि 23 जून से बगहा सांदीपनि स्कूल में बसों का संचालन ठप है।
दूर से आने वाले छात्र परेशान
सांदीपनि स्कूलों में दो किलोमीटर के एरिया को छोड़कर 15 अधिकतम किलोमीटर तक छात्रों के आवागमन के लिए फ्री बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बगहा सांदीपनि स्कूल में बस संचालन न होने से दूर-दराज से आने वाले छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इतना ही नहीं छात्रों के साथ ही अभिभावक भी खासे परेशान हो रहे हैं।
ठेका फर्म कर रही मनमानी
बस आॅपरेटरों के अनुसार ठेका फर्म सिद्ध विनायक ट्रांसपोर्ट कम्पनी देवास काफी समय से मनमानी पर उतारू है। बीच-बीच में कई माह का वेतन रोक दिया जाता है तो कहीं पीएफ व अन्य मदों के भुगतान किए जाने पर मनमानी की जाती है। चूंकि बस आॅपरेटर काफी मध्यम वर्गीय परिवार के रहते हैं, ऐसे में उन्हें परिवार के भरण पोषण में काफी परेशानी होती है।
प्रथम चरण में चयनित हैं 9 स्कूल
2021 में स्कूल शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी स्कूलों को चिन्हित किया था। जिनमें आधुनिक सुविधाएं, विद्यार्थियों के आवागमन के लिए बस की सुविधा व अन्य सुविधाओं को लेकर हाईटेक स्कूल बनाते हुए सीएम राइज (जो अब सांदीपनि स्कूल) स्कूलों की कल्पना करते हुए उन्हें धरातल पर उतारा गया था। प्रथम चरण में शहर की बगहा हायर सेकेंडरी स्कूल व सभी विकासखंडों की एक्सीलेंस स्कूलों को सीएम राइज बनाया गया था जिनकी संख्या कुल 9 थी। वहीं दूसरे चरण में भी कुछ स्कूलें शामिल की गई लेकिन इनमें योजनाएं कागजों से बाहर नहीं आ सकी।
यह सही है कि सांदीपनि स्कूल बगहा में स्कूल बस संचालित न होने की शिकायत सामने आई है। संविदाकार को जल्द से जल्द बस संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, अगर समय रहते बसों का संचालन नहीं किया जाता तो ठेका फर्म पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गिरीश अग्निहोत्री, जिला शिक्षा अधिकारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा के कुसमैदा घाट पर टमस नदी में अवैध रेत उत्खनन से पर्यावरण और जलस्तर पर संकट गहराया है। ग्रामीणों ने नवागत कलेक्टर से निष्पक्ष जांच, सख्त कार्रवाई और नदी संरक्षण की मांग की है।
रीवा के इटमा वाटर फॉल में सेल्फी लेते समय युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। एक माह में यह तीसरी ऐसी घटना है।
सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान एक साथ तीन बाघ पानी में आराम करते दिखाई दिए। दुर्लभ दृश्य ने पर्यटकों को रोमांचित किया। वन विभाग ने पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई।
पन्ना के आदिवासी परिवार को निजी खदान से 11.19 कैरेट जेम्स क्वालिटी हीरा मिला है। करीब 30 लाख रुपये मूल्य का यह हीरा शासकीय नीलामी में जाएगा। पिछले वर्ष भी परिवार को 93 लाख का हीरा मिला था।
सतना के नागौद क्षेत्र में अज्ञात चोर 7.20 किलोमीटर बिजली तार और 17 पोल क्षतिग्रस्त कर गए। आठ ट्रांसफार्मरों की सप्लाई प्रभावित हुई, जिससे कई गांवों और 60 से अधिक किसानों की बिजली बाधित हो गई।
सतना के विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव में सतीश सुखेजा लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने संदीप कुमार जैन को 243 मतों से हराकर इतिहास रचते हुए नया रिकॉर्ड बनाया।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 32 लीटर अनुपयुक्त कुकिंग ऑयल नष्ट कराया। टीपीसी सीमा से अधिक तेल उपयोग करने वालों को सख्त चेतावनी और कार्रवाई के निर्देश दिए।
सतना कृषि उपज मंडी में रिकॉर्ड आवक से कारोबार बढ़ा, लेकिन तुलाई में देरी, जाम, शेड की कमी, बारिश का खतरा और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से किसान एवं व्यापारी लगातार परेशान हैं।
सतना स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम, आईएसबीटी परिसर किराया और कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सतना के सांदीपनि स्कूल बगहा में बस संचालन ठप होने से छात्र और अभिभावक परेशान हैं। दो माह वेतन न मिलने पर चालक-परिचालकों की हड़ताल जारी है। डीईओ ने ठेका फर्म को कार्रवाई की चेतावनी दी।