सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बारिश और बदलते मौसम के बीच मलेरिया- डेंगू के बाद अब स्क्रब टाइफस का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिले सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 15 मरीजों में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। जबकि चिकित्सकों का मानना है कि निजी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे बुखार के मरीजों में बड़ी संख्या में स्क्रब टाइफस जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। जांच कराने पर पॉजटिव मिल रहे हैं। बड़ी बात यह है कि निजी पैथालॉजी और अस्पतालों का डाटा सरकारी रिकार्ड में शामिल नहीं हो रहा है।
चिकित्सक लिख रहे जांच, भटक रहा मरीज
सबसे बड़ी बिडम्बना यह है कि इस समय बुखार के सर्वाधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। संदिग्ध मरीजों के लिए चिकित्सक मलेरिया पैरासाइट के साथ स्क्रब टाइफस की जांच भी करा रहे हैं। बताया जाता है कि जिला अस्पताल में स्क्रब टाइफस जांच की सुविधा बंद हैं। मजबूरन मरीजों को निजी पैथालॉजी का रुख अपनाना पड़ रहा है जिससे इलाज की लागत की लागत भी बढ़ रही है।
अस्पताल की पैथालॉजी में होंगे 170 टेस्ट, स्क्रब टाइफस बाहर
सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल के नैदानिक केन्द्र में संचालित आउटसोर्स संस्था रीजनल डायग्नोस्टिक सेंटर में सरकारी रिकार्ड के अनुसार 170 ब्लड टेस्ट ही किए जा रहे हैं। 100 टेस्ट पीओसीटी आउटसोर्स संस्था द्वारा किए जा रहे हैं जबकि 70 जांचें सरकारी मैनूअल वाली की जा रही हैं। स्क्रब टाइफस की जांच को इस दायरे से बाहर रखा गया है। संदिग्ध मरीजों के ब्लड सेम्पल लेकर आईसीएमआर को जांच भेजी जाती है जिसकी रिपोर्ट 2 से 3 दिन बाद आती है। समस्या यह है कि चिकित्सक इस मौसम में हर दूसरे मरीज की स्क्रब टाइफस की जांच करा रहे हैं और वहीं अस्पताल में यह जांच बंद है।
एक माह से सीआरपी-बिलुरबिन टेस्ट बंद, दोपहर बाद आई मलेरिया किट
रीजनल डायग्नोस्टिक सेंटर पैथालॉजी में जांच के लिए नई मशीनें तो दो माह पहले ही आ गई थीं लेकिन जांच में प्रयोग होने वाले रीजेंट आउटसोर्स संस्था पीओसीटी द्वारा अब तक नहीं भेजे गए हैं। जिसके चलते सीआरपी, इलेक्ट्रोलाइट, एस बिलुरबिन, विटामिन डी एवं बी -12 जैसी जांचें नहीं हो रही हैं। आउटसोर्स संस्था द्वारा इन जांचों को अपनी ही संस्था से बाहर से कराया जा रहा है। सोमवार की सुबह कई मरीज जिनकी मलेरिया की जांच होनी थी वह भी निराश होकर घर लौट गए। बताया गया कि मलेरिया एंटीजेन कार्ड शनिवार से ही खत्म थे हालांकि डिमांड के बाद मलेरिया विभाग द्वारा सोमवार की दोपहर 600 किट भेजी गई इसके बाद मरीजों की मलेरिया पैरासाइट जांच की गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा संस्था को नोटिस जारी किया गया है। बात नहीं बनी तो पैनाल्टी भी लगाई जाएगी।
सीएमएचओ ने दिए निर्देश-जुनेटिक बीमारी स्क्रब टाइफस पर रखें नजर
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा आईडीएसपी शाखा को जूनेटिक बीमारी स्क्रब टाइफस पर निगरानी के लिए निर्देशित किया गया है। सीएमएचओ ने कहा कि जिले में स्क्रब टाइफस के कई प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं जिन पर निगरानी करना जरूरी है। इस बीमारी में बुखार, सिरदर्द, जोड़ों एवं मांस पेशियों में दर्द, सूखी खांसी, निमोनिया, मस्तिष्क ज्वर जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। आईडीएसपी शाखा के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप गौतम ने बताया कि सीएमएचओ के निर्देश पर फील्ड वर्करों को हर घर फीवर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्धों के ब्लड सेम्पल लेकर आईसीएमआर लैब भेजने को कहा गया है। एक से अधिक मरीज क्षेत्र में मिलने पर आउटब्रेक दशा में रैपिड रिस्पांस टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मरीज जब तक स्वस्थ न हो जाए अन्य के सम्पर्क में न आने दिया जाए।

रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह