सतना में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी और लू का असर तेज हो गया। मोबाइल अलर्ट संदेशों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। मौसम विभाग ने पांच दिन का रेड अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
नौतपा शुरू होने से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर इतने तीखे कर दिए हैं कि अब लोगों के मोबाइल फोन पर चेतावनी संदेश भेजे जा रहे हैं। गुरुवार दोपहर सतना के हजारों लोगों के मोबाइल फोन अचानक अलर्ट टोन के साथ बज उठे। स्क्रीन पर लिखा था अत्यंत गंभीर चेतावनी। संदेश में सतना के साथ अन्य जिलों में भीषण लू चलने की प्रबल संभावना जताई गई। साथ ही लोगों को धूप से बचने, अधिक पानी पीने और शरीर को ठंडा रखने की सलाह दी गई। मोबाइल पर अचानक पहुंचे इस संदेश ने लोगों को चौंका दिया। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके स्क्रीनशॉट साझा किए। शहर के बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसी अलर्ट की चर्चा होती रही।
पांच दिन का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सतना में पिछले कई दिनों से तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि गुरुवार को भी पारा 44.4 डिग्री पर बना रहा। इस हिसाब से दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज हुई, लेकिन इसका असर लोगों को महसूस नहीं हुआ। वजह यह रही कि हवा में नमी तेजी से घट गई। गुरुवार को आर्द्रता का स्तर केवल 22/13 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे वातावरण और अधिक शुष्क हो गया। इसके साथ विभाग ने 5 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है।
रात की गर्मी बढ़ा रही परेशानी
रात का तापमान भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस था, जबकि गुरुवार को यह 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। यानी रात में भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही। कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं। बिजली कटौती वाले इलाकों में हालात और ज्यादा खराब हो रहे हैं। कई लोग देर रात तक घरों की छतों और आंगनों में बैठे नजर आए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।