सतना स्मार्ट सिटी योजना के तहत कोठी तिराहे पर करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई सब्जी मंडी अब शराबियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुकी है। चबूतरों पर सब्जियों की जगह शराब और गांजे का सेवन होता है, जबकि दुकानदार सड़कों पर दुकानें लगाने को मजबूर हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर को सुंदर,व्यवस्थित व सुविधायुक्त बनाने की मंशा से कोठी तिराहे पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत बनाई गई सब्जी मंडी अधिकारिशें की उदासीनता से अप्रासंगिक हो गई है। जिन चबूतरों को सब्जी रखकर बेचने के लिए बनाया गया था उन चबूतरों पर इन दिनों शराबी डेरा जमाए नजर आते हैं। हालात इस कदर बदतर हैं कि अव्यवस्थाओं के चलते सब्जी दुकानदारों ने मंडी परिसर के बाहर सड़क किनारे दुकानें लगा ली हैं जबकि दुकानदारों के लिए बनाए गए चबूतरे पर या तो जाम छलकते हैं या फिर गांजे की चिलम सुलगती है। न तो यहां कभी नगर निगम के अधिकारी यह देखने पहुंचते हैं कि शहर की जिन मंडियों के निर्माण में करोड़ों रूपए फूंके गए हैं, उनका सही इस्तेमाल हो भी रहा है या नहीं और न ही पुलिस के जवान कभी यहां झांककर देखने की जरूरत महसूस करते हैं कि शाम ढलने के बाद यहां की स्थिति कितनी अराजक हो जाती है। दुकानदारों ने मांग की है कि मंडी को समुचित विकसित किया जाय और उन्हें नियत स्थान पर बैठने की सुविधा दी जाय।
किसके लिए बनाए चबूतरे
दुकानदारों ने मंडी में बनाए गए ऊंचे चबूतरों को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि चबूतरों की उचाई इतनी अधिक है कि उस पर बैठकर सब्जी बेचना संभव नहीं है। दूसरा यह कि सिविल लाइन, राजेंद्र नगर, पन्ना नाका समेत आसपास की सड़कों पर सब्जी दुकानें लगने से लोग मंडी में घुसना पसंद नहीं करते है। यदि सब्जी व फल दुकानों को सड़क के किनारे ही संचालित कराना था तो फिर कोठी तिराहा, सिंधी कैंप समेत विभिन्न स्थलों पर करोड़ों खर्च कर मंडी का निर्माण क्यों कराया गया? उम्मीद की जा रही थी कि मंडी निर्माण होने से कोठी तिराहे का अराजक यातायात पटरी पर आ जाएगा और मंडी परिसर में दुकानें व्यवस्थित अंदाज में संचालित होने लगेगीं लेकिन यह उम्मीदें केवल उम्मीदें ही बनकर रह गर्इं। सड़कों पर आज भी दुकानें लग रही हैं और मंडी परिसर में बनाई गई छतरीनुमा संरचनाएं व्यवस्थित मंडी के दावे की जहां खिल्ली उड़ा रही हैं वहीं बेहतरी की उम्मीद पालने वाले शहरवासियों को निराश भी कर रही हैं।
अराजक माहौल से दुकानदारों ने छोड़ी मंडी, सब्जी की जगह बिक रही मटन-बिरयानी
कोटी तिराहा स्थित जिस सब्जी मंडी को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है , वह सुरा प्रेमियों का नया ठिकाना बनकर उभरी है। यूं तो यहां दिन में भी जाम छलकाते लोगों को देखा जा सकता है, लेकिन शाम ढलते ही मंडी ओपन बियर बार में तब्दील हो जाती है। कोठी तिराहा से सटी इस मंडी में शराब प्रेमी बोतल लेकर तो पहुंचते ही हैं, साथ ही गांजे की चिलम भी यहां दिनभर सुलगती रहती है। शाम होते ही असमाजिक तत्वों का यहां डेरा जम जाता है जो चबूतरों पर कब्जा जमाकर नशाखोरी करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सब्जी मंडी से सब्जी दुकानें गायब हो गई है जबकि परिसर में ढाबे व होटल खुल गए हैं जो शराबियों को मसालेदार भोजन उपलब्ध कराते हैं। इसे विडंबना ही कहा जाएगा कि सब्जी मंडी से सब्जी की दुकानें बाहर आ गई हैं जबकि ढबों में मटन बिरयानी परोसी जा रही है। बताया तो यहां तक जाता है कि शाम ढलने के बाद दीनदयाल रसोई भवन में भी जाम छलकने लगते हैं। दुकानदारों का कहना है कि वे क्या करें । सुविधाविहीन मंडी परिसर में या तो आए दिन शराबियों से लड़े या फिर सड़क किनारे दुकान समेटकर अपना पेट पालें?
बढ़ी वारदात की आशंका
शाम ढलते ही कोठी तिराहे का माहौल जिस प्रकार से अराजक हो जाता है उससे यहां किसी बड़ी वारदात होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। दरअसल कोठी तिराहे पर शराब दुकान है जहां शराब खरीदने के बाद शराबी या तो तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के इर्द-गिर्द या फिर मंडी परिसर में डेरा जमा लेते हैं और बेखौफ होकर बोतलें लुढ़काते हैं। कई बार तो हनुमान मंदिर आने वाले भक्त बगल में जाम लड़ाते देखअसहज भी हो जाते हैं लेकिन जिम्मेदारों को इसकी कोई फिक्र नहीं है। मंडी परिसर में भी चहुंओर बिखरी शराब की बोेतल, डिस्पोजल ग्लास आदि इस परिसर को मंडी परिसर का कम ओपन बियर बार का अहसास ज्यादा कराती है। कभी गांजा की खरीदी बिक्री और शराब की छीना झपटी को लेकर मंडी परिसर में जिस प्रकार के विवाद रात के अंधेरे में होते हैं, उससे यहां बड़ी वारदात की आशंका जताई जा रही है।
इतने ऊचे चबूतरे पर बैठकर सब्जी कैसे बेचें? दूसरी बात यह कि कई दुकानदार सड़क पर सब्जी की दुुकानें लगाते हैं तो ग्राहक अव्यव्स्थित मंडी में क्यों आएगा? इसीलिए हमें बाहर दुकान लगाना पड़ता है।
गुड़िया कुशवाहा, सब्जी विक्रेता
पता नहीं क़्या सोचकर मंडी बनाई गई है। इतने ऊंचे चबूतरे पर सब्जी चढ़ाना उतारनमें दिक्कत है। कई बार कम उचाई वाला ग्राहक सब्जी देख नहीं पाता। इसीलिए हमें सड़क किनारे बैठना पड़ रहा है।
गयादीन कुशवाहा, सब्जी विक्रेता
पहले सड़क में लगने वाली सब्जी दुकानों को हटाएं। पन्ना नाका, सिविल लाइन, राजेंद्रनगर में सड़क किनारे दुकानें लगी हैं जिससे ग्राहक मंडी में नहीं आता । मंडी का माहौल भी अराजक बना रहता है।
छोटू, सब्जी विक्रेता


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।