सतना जिले में नरवाई जलाने से भीषण आग लगी। बरदहा गांव में कई घर जल गए, मवेशियों की मौत हुई। सभापुर में 1500 पेड़ जले, बिकरा में दमकल वाहन भी आग में घिरा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नरवाई जलाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है। सेटेलाइट के जरिए नरवाई जलाने पर निगरानी की जा रही है बावजूद इसके नरवाई जलाने का काम किया जा रहा है। नरवाई में लगाई गई आग के कारण खेत मे खड़ी फसल भी आग की भेट चढ़ चुकी हैं। इन घटनाओं के बावजूद प्रशासन के द्वारा नरवाई जलाने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण फसल कटाई के बाद नरवाई जलाई जा रही है। शुक्रवार को रामपुर बाघेलान तहसील अन्तर्गत नरवाई जलाने के लिए लगाई आग ने विकराल रूप ले लिया। नरवाई की आग फैलते हुए बस्ती तक आ गई। आग की चपेट में आने से कई घर जल गए। आगजनी में गृहस्थी के सामान के अलावा घर में बंधे कई मवेशियों की जलने से मौत हो गई।
इनके घर में लगी आग
जानकारी के अनुसार रामपुर बाघेलान अन्तर्गत बरदहा गांव में शुक्रवार को नरवाई जलाने के लिए आग लगाई गई। नरवाई में लगी आग तेज हवा और गर्मी के कारण तेजी से फैली। ग्रामीण जब तक बस्ती की तरफ आ रही आग को रोकने का प्रयास करते तब तक आग बस्ती तक पहुंच गई। नरवाई में लगी आग की चपेट में आने से कई कच्चे मकान धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मियों को सूचना दी गई, दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा। नरवाई में लगाई गई आग की वजह से किसान राम निवास, राजेन्द्र प्रसाद, गोमती पांडेय, लक्ष्मी नारायण पांडेय, शंकर प्रसाद व अन्य किसानों का घर जल गया। आग की चपेट में आने से आधा दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई। सूचना दिए जाने पर राजस्व अमला मौके पर पहुंचा जिसके द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
1500 पेड़ चढ़े आग की भेंट
सभापुर थानाक्षेत्र के बिरसिंहपुर से कारीगोही गांव में नरवाई में लगाई गई आग के कारण भारी नुकसान हुआ। बताया गया कि नरवाई में लगी आग तेजी से फैलते हुए किसान आशीष पयासी के खेत तक पहुंच गई। आग के कारण खेत के आसपास लगे 1500 यूकेलिप्टेस के पेड़ जल गए।
आग की लपटों में घिरा दमकल वाहन
शुक्रवार को नागौद थाना क्षेत्र के बिकरा गांव में नरवाई में लगी आग तेजी से फैली। आग बस्ती की तरफ बढने लगी, ग्रामीणों की सूचना पर दमकल वाहन आग बुझाने पहुंचा। कटी फसल खेतों में लगी आग को बुझाने में फायर बिगे्रड का अमला जुट गया। बताया गया कि नरवाई में लगी आग इस कदर फैल गई कि उसकी चपेट में दमकल वाहन आ गया। आग से घिरने पर दमकल वाहन के चालक व कर्मचारियों ने वाहन से कूदकर स्वयं की जान बचाई। टीआई नागौद अशोक पांडेय ने बताया कि खेत में नरवाई में लगी आग को बुझाने के दौरान दमकल वाहन अचानक बंद हो गया। आग वाहन के नजदीक पहुंच गई तब चालक व अन्य दमकल कर्मियों ने वाहन से कूदकर भागे और स्वयं की जान बचाई। आग बुझाने के लिए जिला मुख्यालय से दूसरा दमकल वाहन बुलाया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।