सतना जिले में कक्षा परिवर्तन के बीच 17 हजार से ज्यादा विद्यार्थी ड्रॉपआउट, सबसे खराब स्थिति सोहावल ब्लॉक की। बड़ी कक्षाओं में हालात चिंताजनक, शिक्षा विभाग सुधार के दावे कर रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
इसे आंकड़ों की बाजीगरी कहें या फिर सच्चाई कि जहां सारा तंत्र बैठा है उसकी नाक के नीचे से सर्वाधिक विद्यार्थी कम हो गए। यह स्थिति समूचे जिले की है लेकिन प्रशासनिक नाक के नीचे के ब्लॉक की स्थिति सबसे ज्यादा पुअर है। जिले के एक कक्षा से दूसरी कक्षा के बीच 17 हजार 7 सौ 42 विद्यार्थी गायब हो गए। इस सरकारी भाषा में ड्राप बॉक्स में कहा जाता है। इस मामले में सोहावल ब्लॉक आगे हैं। यहां के 6 हजार 1 सौ 5 विद्यार्थी गायब हैं। इसके अलावा मझगवां ब्लॉक के 3 हजार 7 सौ 76, रामपुर बाघेलान ब्लॉक के 2 हजार 9 सौ 64, नागौद ब्लॉक के 2 हजार 7 सौ 86 और उचेहरा ब्लॉक के 2 हजार 1 सौ 11 विद्यार्थी एक कक्षा से दूसरी कक्षा में नहीं गए।
बड़ी कक्षाओं की स्थिति खराब
कक्षाओं के बीच की गायब होने के मामले में बड़ी कक्षाओं की स्थिति ज्यादा खराब है। कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं तक में 13 हजार 5 सौ 48 विद्यार्थी गायब हो गए। इसमें भी सबसे खराब स्थिति कक्षा 9वीं की है। इस कक्षा के 7 हजार 2 सौ 94, कक्षा 10 वीं के 2 हजार 8 सौ 72, कक्षा 11 वीं के 1 हजार 9 सौ 1 और 12 वीं 1 हजार 4 सौ 81 विद्यार्थी गायब हैं।
छोटी कक्षाओं के साढ़े 3 हजार
बड़ी कक्षाओं से कम लेकिन छोटी कक्षाओं की स्थिति भी कुछ खास नहीं है। कक्षा 1 से लेकर 8 वीं तक के 3 हजार 6 सौ 50 विद्यार्थी इस श्रेणी में आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा कक्षा आठवीं के 1 हजार 69, कक्षा सातवीं के 3 सौ 39, कक्षा छठवीं के 6 सौ 8, कक्षा पांचवीं के 4 सौ 50, कक्षा चौथी के 2 सौ 63, कक्षा तीसरी के 2 सौ 66, कक्षा दूसरी के 2 सौ 95 और कक्षा एक के 3 सौ 60 विद्यार्थी इस श्रेणी में आ रहे हैं।
प्री-प्राइमरी के पांच सैकड़ा गायब
बड़ी और छोटी कक्षाओं के हालात तो बिगड़े ही हुए हैं। इसमें प्री-प्राइमरी भी शामिल हैं। 10 मार्च 2026 को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्री माइमरी की कक्षाओं से 5 सौ 44 विद्यार्थी इस श्रेणी में आ रहे हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या प्री-प्राइमरी एक की है। इसमें 3 सौ 12, प्री-प्राइमरी-2 के 1 सौ 86 और प्री-प्राइमरी-3 के 46 विद्यार्थी ड्रापबॉक्स में आ गए हैं।
प्री-प्राइमरी
ब्लाक ड्रापबॉक्स
मझगवां 03
नागौद 102
रामपुर बघेलान 184
सोहावल 225
उचेहरा 30
प्राइमरी-मिडिल
ब्लाक- ड्रापबॉक्स
मझगवां- 482
नागौद- 707
रामपुर बघेलान- 774
सोहावल- 1291
उचेहरा- 396
हाईस्कूल-हायरसेकेंडरी
ब्लाक- ड्रापबॉक्स
मझगवां 3291
नागौद 1977
रामपुर बघेलान 2006
सोहावल 4589
उचेहरा 1685
(आंकड़े 10 मार्च 2026 की स्थिति में )
विभागीय स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है। सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं। दोनों विंग इस पर काम कर रहे हैं जल्द ही सार्थक परिणाम दिखेंगे।
गिरीश अग्निहोत्री, पदेन डीपीसी, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।