सतना में नगर निगम के पास फ्लावर डेकोरेशन गोदाम में भीषण आग लगी। धुएं का गुबार एक किमी दूर तक दिखा। लाखों का नुकसान, दमकल की 6 गाड़ियां और 14 टैंकर पानी से काबू पाया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में नगर निगम कार्यालय से महज 50 से 100 मीटर दूर स्थित एक फ्लावर डेकोरेशन की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा- तफरी का माहौल मच गया। गोदाम के करीब के घर जहां खाली कराए गए वहीं कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें छोड़कर भाग गए। आग इतनी विकराल थी कि उसके धुएं का गुबार लगभग एक किमी दूर तक दिखाई दे रहा था। आग बुझाने में ढाई घंटे से ज्यादा का समय लगा। इस दौरान नगर निगम के अमले के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। अग्निकांड से पीड़ित दुकानदार की मानें तो इस अग्नि हादसे में उन्हें लगभग 2 से ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है।
कार व मोटर साइकिल भी खाक
फ्लावर डेकोरेशन दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग की चपेट में यहां पर खड़ी एक कार और मोटर साइकिल भी आ गई। आग के कारण दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। बताया गया कि आग इतनी विकराल थी कि धुआं और आग की लपटें कई किमी दूर से दिखाई दे रही थी। इस मामले में बताया गया कि नगर निगम कार्यालय से महज चंद कदम की दूरी पर यह गोदाम अवैध है। गोदाम का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा था। आग कैसे लगी? यह अभी स्पष्ट नही है, हालांकि कहा जा रहा है कि संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। पुलिस के द्वारा आग लगने की वजह की जांच शुरू कर दी गई है।
कमिश्नर व स्पीकर भी पहुंचे
फ्लावर डेकोरेशन के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने पर शहर के व्यापारियों व आम लोगों के साथ ही नगर निगम कमिश्नर शेर सिंह मीना, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, उपायुक्त सत्यम मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने में अतिक्रमण दस्ता प्रभारी दीपक बागरी, फायर शाखा के अंकुर सिंह, राहुल विश्वकर्मा, नीलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद पाण्डेय, राजेन्द्र विश्वकर्मा, अनूप तिवारी, के एल सिंह, राजा बाबू, पंकज, मोहम्मद कमर खान, सुनील रावत, आशीष सिंह, नवनीत राव, विनीत राव, देवराज सिंह के अलावा अतिक्रमण दस्ता की टीम एवं वर्कशॉप शाखा के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
दमकल की लगी 6 गाड़ियां, 14 टैंकर पानी
फ्लावर डेकोरेशन के गोदाम में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग को काबू करने में दमकल 6 गाड़ियां और लगभग 14 टैंकर पानी का उपयोग हुआ। इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों के मुताबिक कोलकत्ता फ्लावर डेकोरेशन के संचालक शिव कुमार मल का गोदाम है। जिसमें शादी व अन्य आयोजनों के सजावट के सामान रखे थे।
फोम और डीसीपी सिलेंडर का भी उपयोग
नगर निगम की फायर शाखा के प्रभारी उपयंत्री सुलभ पाठक ने बताया कि आग इतनी विकराल थी कि सिर्फ पानी से कंट्रोल में नहीं आ रही थी लिहाजा आग बुझाने के लिए फोम और डीसीपी सिलेंडर का भी उपयोग किया गया।
नहीं थे फायर सेफ्टी के इंतजाम
बताया जाता है कि नगर निगम से महज 50 से 100 मीटर की दूरी पर स्थित इतने बड़े गोदाम के संचालन के लिए फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।