सतना में बूंदाबांदी, बादलों और तेज हवाओं से मौसम ठंडा हो गया है। पांच दिनों में अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री गिरा। 30-31 अक्टूबर को बारिश के आसार, एक नवंबर से फिर बढ़ेगा पारा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मौसम ने अचानक करवट ली है। बूंदाबांदी, बादलों और तेज हवाओं के बीच सतना में अधिकतम तापमान महज दो दिनों में 7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो बुधवार के 29.2 डिग्री के मुकाबले 4.8 डिग्री कम है। तापमान में तेज गिरावट और वातावरण में बढ़ी नमी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सुबह-शाम ठंडक बढ़ने के साथ घरों में रखे स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़े भी निकलने लगे हैं। मौसम विभाग के 25 से 29 अक्टूबर तक के आंकड़े बदलाव की तस्वीर साफ करते हैं। 25 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री था, जो 26 अक्टूबर को 32.6 और 27 अक्टूबर को 31.4 डिग्री रहा। इसके बाद 28 अक्टूबर को पारा 29.2 और 29 अक्टूबर को गिरकर 24.4 डिग्री पर पहुंच गया। पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कुल 8.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18.2 से बढ़कर 21.8 डिग्री तक पहुंचा, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। बुधवार और गुरुवार को एक-एक मिलीमीटर वर्षा भी रिकॉर्ड हुई।
रात को बरसा पानी, सुबह-शाम सिहरन के आसार
गुरूवार को जहां दिन में सूरज बादलों की ओट में छुपे रहे वहीं रात 9 बजे हुई हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ने की आशंका है। पहले से गिरते तापमान और वातावरण में बढ़ी नमी के बीच बारिश के कारण सुबह और देर रात ठंड का अहसास अधिक हो सकता है। बादलों के छंटने के बाद यदि ठंडी हवाएं चलती हैं तो तापमान में और गिरावट महसूस हो सकती है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ सकता है। मौसम के इस बदलाव का असर खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सुबह जल्दी घर से निकलने वालों पर पड़ सकता है।
एक नवंबर से फिर चढ़ सकता है पारा
मौसम के पूवार्नुमान के अनुसार, 30 और 31 अक्टूबर को बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक या तेज हवाओं की संभावना है। इसके बाद एक नवंबर से आसमान साफ होने और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। यानी फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। दिन में ठंडक और सुबह-शाम बढ़ती सिहरन के बीच लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है।
अर्नब पर भी नजर, 40 किलोमीटर तक हवा के झोंके
तेज हवाओं के कारण ठंडक सामान्य दिनों की तुलना में अधिक महसूस हो सकती है। पूवार्नुमान में हवा के झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। ऐसे में कमजोर होर्डिंग, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास सतर्कता जरूरी है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में रुकने से बचना चाहिए। चक्रवाती तूफान अर्नब से जुड़ी मौसमी गतिविधियों और बारिश पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि, सतना-मैहर में तापमान गिरने और बूंदाबांदी को सीधे तूफान का परिणाम मानने के लिए स्थानीय मौसम संबंधी विश्लेषण जरूरी है। क्षेत्र में बादल, बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए अगले दिनों के पूवार्नुमान पर नजर रखना महत्वपूर्ण होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायकों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रांसफर होने पर अब टीए और एचआरए मिलेगा। कोर्ट ने सरकार को 6 महीने में नीति बनाने के दिए निर्देश।
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।
सतना नगर निगम ने वार्ड 30 के मौजा महदेवा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सड़कें हटाईं, प्लॉटों की मार्किंग मिटाई और प्लिंथ निर्माण ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।