×

युवा अन्नदूत योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, परिवहनकर्ताओं पर कार्रवाई तय

सतना में मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत खाद्यान्न उठाव में गंभीर लापरवाही सामने आई। तय समयसीमा में परिवहन पूरा न होने पर प्रशासन ने पेनाल्टी और ब्लैकलिस्ट की चेतावनी दी।

By: Star News

Jan 20, 20263:49 PM

view9

view0

युवा अन्नदूत योजना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, परिवहनकर्ताओं पर कार्रवाई तय

हाइलाइट्स

  • कई सेक्टरों में 100 प्रतिशत खाद्यान्न उठाव अब तक नहीं हुआ पूरा
  • 90 प्रतिशत से कम उठाव को माना गया गंभीर लापरवाही
  • 30 प्रतिशत तक पेनाल्टी और ब्लैकलिस्ट की तैयारी

सतना, स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत जिले में खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद प्रशासन का रुख पूरी तरह सख्त हो गया है। विभिन्न सेक्टरों में उठाव कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, इधर तय समयसीमा और दिशा-निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि कई सेक्टरों में अब भी 100 प्रतिशत उठाव पूरा नहीं हो सका है, जबकि निर्धारित समयसीमा काफी पहले समाप्त हो चुकी है।

प्रशासनिक समीक्षा में सामने आया कि सेक्टर क्रमांक-14 के हितग्राही विकास कुमार दाहिया द्वारा 90 फीसदी उठाव किया गया है। सेक्टर क्रमांक-22 में अतुल तिवारी ने 83 फीसदी, सेक्टर क्रमांक-2 में अरुणेश सिंह ने 90 फीसदी, सेक्टर क्रमांक-21 में प्रदीप पटेल ने 79 फीसदी तथा सेक्टर क्रमांक-5 में प्रह्लाद पटेल ने 91 फीसदी उठाव दशार्या है। इसी तरह सेक्टर क्रमांक-1 में सुरेश कुमार पटेल ने 91 फीसदी उठाव किया है। हालांकि कुछ सेक्टरों की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। सेक्टर क्रमांक-18 में अरुणेन्द्र सिंह द्वारा मात्र 44 फीसदी उठाव किया गया है, जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही की श्रेणी में रखा है। सेक्टर क्रमांक-19 में राजकुमार पयासी ने 85 फीसदी, सेक्टर क्रमांक-20 में शैलेन्द्र सिंह ने 76 फीसदी, सेक्टर क्रमांक-4 में महेन्द्र सिंह ने 92 फीसदी, सेक्टर क्रमांक-3 में सिद्धार्थ राघव ने 80 फीसदी, सेक्टर क्रमांक-17 में अतुल त्रिपाठी ने 92 फीसदी तथा सेक्टर क्रमांक-16 में माधव मिश्रा ने केवल 79 फीसदी उठाव किया है।

परिवहन में लापरवाही उजागर 

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अधिकांश सेक्टरों में 90 प्रतिशत से कम उठाव होना यह बताता है कि परिवहन कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। समय पर खाद्यान्न का परिवहन न होने से उचित मूल्य दुकानों तक राशन की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर हितग्राहियों पर पड़ रहा है। कई स्थानों पर राशन वितरण में देरी की शिकायतें भी सामने आई हैं। 

सख्त कार्रवाई करेंगे 

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के जिला प्रबंधक पंकज बोरसे का यह भी कहना है कि संबंधित हितग्राहियों को बार-बार दूरभाष के माध्यम से चेताया गया, अतिरिक्त वाहन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, इसके बावजूद स्थिति में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ। इसे त्रिपक्षीय अनुबंध की कंडिका 07 का उल्लंघन मानते हुए अब सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।  

30 फीसदी लगाएंगे पेनाल्टी 

जिन सेक्टरों में लगातार लापरवाही सामने आ रही है, वहां कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं या शीघ्र जारी किए जाएंगे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में मासिक किराये का अधिकतम 30 प्रतिशत तक पेनाल्टी लगाने के साथ ही ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई भी की जा सकती है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई; बिस्तर पर सोने पर मिली तालिबानी सजा

उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई; बिस्तर पर सोने पर मिली तालिबानी सजा

उज्जैन के वेदविद्या प्रतिष्ठान में एक छात्र को छड़ी से पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। बिस्तर बदलने जैसी मामूली बात पर शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा। जानें इस घटना की पूरी सच्चाई।

Loading...

Mar 22, 20266:41 PM

डिप्टी सीएम ने डीन को फटकारा, बोले आपकी मंशा ठीक नहीं लगती

डिप्टी सीएम ने डीन को फटकारा, बोले आपकी मंशा ठीक नहीं लगती

रीवा मेडिकल कॉलेज बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भड़के, डीन पर भुगतान रोकने के आरोप। लंबित बिल और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, सुधार के सख्त निर्देश दिए।

Loading...

Mar 22, 20263:59 PM

महिला के गर्भाशय से तीन किलो गांठ सफल सर्जरी में निकाली, स्वास्थ्य बेहतर

महिला के गर्भाशय से तीन किलो गांठ सफल सर्जरी में निकाली, स्वास्थ्य बेहतर

रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी सफल, महिला के गर्भाशय से 3 किलो गांठ निकाली गई। लंबे समय से पीड़ित महिला अब स्वस्थ, विशेषज्ञ टीम की कुशलता से मिला नया जीवन।

Loading...

Mar 22, 20263:54 PM

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

रीवा के मऊगंज में लकड़ी घोटाला उजागर, ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार। दो आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध। 18 लाख की लकड़ी खुर्द-बुर्द, मास्टरमाइंड अब भी फरार।

Loading...

Mar 22, 20263:51 PM

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर में 30 बिस्तरीय आयुष अस्पताल की मंजूरी, दो एकड़ जमीन की तलाश जारी। अस्पताल बनने से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, आयुर्वेद चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा।

Loading...

Mar 22, 20263:48 PM