सतना के स्कॉलर्स होम कॉलेज में प्रवेश घोटाले का मामला सामने आया है, छात्रों की शिकायत पर कॉलेज संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला के सबसे विवादित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल स्कॉलर्स होम कॉलेज एवं स्कूल एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है। आरटीई नियमों के उल्लंघन, अवैध फीस वसूली और छात्रवृत्ति से जुड़े विवादों के बाद अब कॉलेज प्रबंधन पर प्रवेश के नाम पर छात्रों से हजारों रुपये वसूल कर उनका विधिवत प्रवेश न कराने का आरोप सामने आया है। मामले की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने कॉलेज संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़ित छात्रों के अनुसार, शैक्षणिक सत्र की शुरूआत में कॉलेज प्रबंधन ने उनसे पूरी प्रवेश शुल्क राशि वसूल ली थी। छात्रों को यह भरोसा दिलाया गया कि उनका प्रवेश विश्वविद्यालय एवं संबंधित शैक्षणिक विभाग में नियमानुसार करा दिया जाएगा। लेकिन समय बीतने के बावजूद उनका पंजीकरण नहीं कराया गया। सत्र के लगभग समाप्त होने के बाद जब छात्रों ने दस्तावेजों की स्थिति जाननी चाही, तो उन्हें बताया गया कि उनका प्रवेश ही मान्य नहीं है। इस खुलासे से छात्रों में हड़कंप मच गया और उनके सामने एक पूरा शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया।
यह भी पढ़ें: एचआईवी पॉजिटिव मरीज की जिला अस्पताल में सफल सर्जरी, माता-पिता भर्ती कराकर हुए लापता
छात्रों का कहना है कि इस लापरवाही और कथित धोखाधड़ी से न केवल उनका समय और पैसा बर्बाद हुआ, बल्कि मानसिक तनाव भी झेलना पड़ा। कई छात्रों के भविष्य की योजनाएं प्रभावित हुई हैं और वे आगे की पढ़ाई को लेकर असमंजस में हैं। मामले के सामने आने के बाद कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस प्रकरण को लेकर छात्र संगठन ने लगातार आवाज उठाई। संगठन की जिला प्रभारी अवनी सिंह के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाने में कई बार आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई। छात्र संगठन ने आरोप लगाया कि प्रारंभिक शिकायतों पर कार्रवाई में देरी हुई, जिसके चलते छात्रों में नाराजगी बढ़ती गई।
सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक छात्रों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत धारा 318 (4) और 316 (2) पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद छात्र संगठन ने संतोष व्यक्त किया है, लेकिन साथ ही यह मांग भी दोहराई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच हो तथा दोषियों को सख्त सजा दी जाए। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में भी निजी शैक्षणिक संस्थान छात्रों के साथ इस तरह का खिलवाड़ करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: नए आईएसबीटी से अभी नहीं दौड़ेंगी बसें, फिलहाल परिक्रमा कर लौटेंगी वाहन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मैहर सिविल अस्पताल में घायल महिला को रीवा रेफर करने के बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। एक वाहन में डीजल खत्म था तो दूसरे में ऑक्सीजन नहीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 सेवा की लापरवाही उजागर हुई।
मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।
265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।
आरटीआई जवाब में स्पष्ट हुआ कि सार्थक ऐप के नियम नियमित कर्मचारियों तक सीमित हैं। बावजूद इसके एनएचएम संविदाकर्मियों पर ऐप अटेंडेंस का दबाव बना हुआ है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली, मानदेय विवाद और प्रशासनिक सख्ती पर बहस तेज हो गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल की लापता किशोरी का कंकाल मिलने का सनसनी फैल गई। दावा किया जा रहा है कि सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मिले कंकाल के अवशेष लापता नंदनी कुशवाह के हैं। जो डेढ़ महीने से लापता थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।