स्कूल शिक्षा विभाग की नीतियों से विज्ञान शिक्षक असंतुष्ट। अतिशेष, पद खत्म होने और प्रमोशन अटकने से शिक्षक साइंस छोड़ बीए-एमए कर रहे हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्कूल शिक्षा विभाग में विज्ञान के शिक्षकों पर ऐसी शामत आई कि अब वह इससे पीछा छुड़ाने में लग गए हैं। साइंस शिक्षकों के लिए सजा बन गई है। साइंस को छोड़कर शिक्षक बीए, एमए की डिग्री लेने फिर से पढ़ाई करने लगे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के पास आवेदनों की झड़ी लग गई है।
आपको बता दें कि पहले साइंस विषय से पढ़ने और पढ़ाने वालों को अलग ही नजर से देखा जाता था। साइंस विषय का महत्व अलग था। स्कूलों में साइंस के पद भी अनिवार्य थे लेकिन सरकार ने इस विषय की ऐसी हालत कर दी कि अब कोई भी साइंस का शिक्षक बनने को ही तैयार नहीं है। विज्ञान विषय की स्कूलों में पढ़ाई तो चाहिए लेकिन शिक्षक नहीं चाहिए। इसका उदाहरण हाल ही में देखने को मिला था। साइंस के शिक्षकों को बड़ी संख्या में अतिशेष कर दिया गया था। सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक शिक्षक विज्ञान विषय के ही थे। इन्हें ही स्कूलों से छात्र संख्या के हिसाब से कम कर दिया गया था। नौकरी का संकट खड़ा होने पर कई साइंस के शिक्षक दूसरे जिलों में चले गए। कुछ प्रतिनियुक्ति पर चले गए। हालांकि यह समस्या अभी खत्म नहीं हुई है। शिक्षकों को पदोन्नति भी नहीं मिल रही। साइंस में सबसे लंबी वेटिंग है। इसके कारण साइंस के शिक्षकों का इस विषय से मोह ही भंग होता जा रहा है। शिक्षकों ने इसका दूसरा रास्ता निकालना शुरू कर दिया है। कई शिक्षकों को दूसरे विषय की डिग्री होने का फायदा प्रमोशन में मिला। इसी राह पर और भी शिक्षक चल पड़े हैं। उन्होंने भी साइंस को छोड़ कर बीए और एमए की राह पकड़ ली है।
आफिस में पहुंच रहे आवेदन
साइंस के शिक्षकों ने विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है। साइंस विषय के शिक्षकों की स्कूल शिक्षा विभाग में भरमार है। कई शिक्षक दूसरे जिलों में पदस्थ हैं। उन्हें गृह जिला में आने का मौका नहीं मिल रहा। ऐसे में शिक्षकों ने विषय बदल कर प्रमोशन लेने की जुगत भिड़ानी शुरू कर दी है। साइंस के शिक्षक फिर से बीए और एमए कर रहे हैं। इससे इन शिक्षकों को अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान जैसी विषयों में प्रमोशन आसानी से मिल जाएगा। इससे उन्हें विद्यालय बदलने में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीए, एमए करने के लिए विभाग से अनुमति लेने वाले शिक्षकों के आवेदन भी कार्यालय पहुंच रहे हैं। कईयों ने अनुमति लेकर पढ़ाई और परीक्षा देना भी शुरू कर दिया है।
कई स्कूलों में पद ही कर दिया गया खत्म
स्कूल शिक्षा विभाग ने कई स्कूलों में साइंस के पद ही खत्म कर दिए। विषयों के शिक्षकों का सेटअप ही ऐसा तय किया है कि साइंस के शिक्षकों का नंबर ही नहीं लगता। छात्र संख्या के हिसाब से शिक्षकों के पद स्वीकृत किए जा रहे हैं। जहां छात्र संख्या कम है, वहां साइंस के पद अतिशेष कर दिए गए हैं। इसके कारण कई प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान विषय के शिक्षक ही नहीं बचे हैं। मैथ के शिक्षकों से ही साइंस भी पढ़वाया जा रहा है।
अतिशेष में फंस गए थे हजारों शिक्षक
पिछले साल अतिशेष शिक्षकों को रिक्त पद वाले स्कूलों में भेजने की कवायद शुरू हुई थी। इसमें सबसे अधिक साइंस के शिक्षक अतिशेष हुए थे। पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा था। सबसे अधिक शिक्षक रीवा संभाग में ही अतिशेष हुए थे। इन्हें अन्यत्र पदस्थ करने के लिए पद ही खाली नहीं थे। डीईओ कार्यालय में कई चरण में काउंसलिंग आयोजित की गई थी। इसके बाद से ही साइंस के शिक्षकों का इस विषय से मोह भंग हुआ। अब भी शिक्षक विकल्प की तलाश में लगे हुए हैं।
साइंस से जुड़ी योजनाएं तो चल रही लेकिन शिक्षक नहीं हैं
स्कूल शिक्षा विभाग में छात्रों को वैज्ञानिक बनाने और साइंस के क्षेत्र में नया क्रिएटिव करने के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है। कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रतियोगिताओं और इवेंट का भी आयोजन किया जा रहा है लेकिन सरकार शिक्षक नहीं रखना चाहती। स्कूल शिक्षा विभाग में विज्ञान प्रदर्शनी मेला, इंस्पायर अवार्ड , विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन करती आ रही है। इसमें छात्रों से आइडियाज लिए जाते हैं लेकिन दूसरी तरफ स्कूलों से साइंस के पद ही खत्म किए जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मुस्लिम पिता अब्दुल हक खान अपनी हिंदू बेटी नंदीनी सिमोलिया का कन्यादान करेंगे। राजगढ़ के ओल्ड कलेक्ट्रेट रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास रहने वाले अब्दुल हक खान बताते हैं कि यूं तो नंदीनी उनकी साली हैं, मगर उन्होंने उसे बेटी मानकर पाला है।
मध्यप्रदेश के मंडला जिले के एनएच-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर देर रात 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते मध्यप्रदेश में अब रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ने लगी है। जनता की बढ़ती मांग को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने नए कनेक्शनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। दरअसल, एलपीजी गैस संकट के कारण कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्जैन में 'महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम' सम्मेलन का उद्घाटन किया। जानें उज्जैन साइंस सेंटर, सिंहस्थ 2028 बायपास और महाकाल स्टैंडर्ड टाइम (MST) के बारे में पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए चौथी क्रमोन्नति लागू की है। 35 साल की सेवा पूरी करने वाले 1.5 लाख शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से वेतन वृद्धि और एरियर का लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
रीवा में 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।
हनुमान जयंती पर छतरपुर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु हनुमान प्रतिमा का अनावरण हुआ। पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शहर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना।
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।