सीधी जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान 53 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व या प्रसव बाद मौत दर्ज हुई। चिंताजनक आंकड़ों ने स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय संसाधनों और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य अमला किस तरह से काम कर रहा जीता-जागता उदाहरण आदिवासी अंचल सीधी जिले से देखने को मिल रहा है। 2025 एवं 2026 के आंकड़ों की बात की जाए तो सीधी जिले में 1 वर्ष में गर्भावस्था या प्रसव के दौरान 53 गर्भवती महिलाओं ने दम तोड़ दिया ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं क्योंकि सरकार गर्भवती महिलाओं को लेकर विभिन्न योजनाएं चला रही है लेकिन जिस तरह गर्भवती महिलाओं की मौत हुई है वो सिस्टम पर सवाल उठा रहे।
मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल सीधी जिले में वर्ष 2025-26 की जो रिपोर्ट आई है वो हैरान कर देने वाली है क्योंकि 1 वर्ष में सीधी जिले के विभिन्न गांव की रहने वाली करीब 53 महिलाओं ने प्रसव के पूर्व एवं प्रसव के बाद दम तोड़ दिया संभवत: मध्य प्रदेश का ये पहला जिला होगा जहां इतनी ज्यादा तादात में गर्भवती महिलाओं की मौत हुई हैं, हालांकि कई महिलाओं की मौत होने के बाद उनके परिजनों ने यहां पर पदस्थ चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए कई बार सड़क जाम तक की स्थिति निर्मित हो चुकी है लेकिन सीधी जिले में व्यवस्था जिसकी जस की तस बनी हुई है।
नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टरों की भी कमी बरकरार
सीधी जिले में जिला अस्पताल के अगर बात की जाए तो यहां नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टरों की भी कमी है। आए दिन इस जिला अस्पताल की लापरवाहियों की खबर आती ही रहती है। इस मामले में जब मीडिया कर्मियों ने जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन से संपर्क करना चाहा तो वो भी कार्यालय में नदारत मिले जबकि उनकी पत्नी जो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीधी हैं बबीता खरे, उनको स्वास्थ्य कारणों के कारण छुट्टी में होने का हवाला दिया गया। सिविल अस्पताल में हर जगह मीडिया कर्मियों को बगैर अनुमति के फोटो वीडियो लेने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं दम तोड़ रही हैं
अगर बात करें तो सीधी जिला चिकित्सालय की तो यहां की व्यवस्थाएं दम तोड़ रही हैं, गंदगी का आलम है, नर्सिंग स्टाफ की कमी है। जिम्मेदार चिकित्सा शासकीय अस्पताल की जगह अपने-अपनी आवासों में निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं।
पहले पीड़ित परिवार ने क्या बताया
सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र की अकला पथरौंही की रहने वाली मंती देवी कुशवाहा की बहू अर्चना कुशवाहा जनवरी माह 2026 में प्रसव के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर ले जाया गया है जहां मौजूद नर्स और डॉक्टर सीधी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिये। बहू की डिलीवरी हो गई लेकिन रात में डिलीवरी होने के बाद खून की मांग की गई, इतना जल्दी खून की व्यवस्था नहीं हो पाई और कुछ समय बाद ही नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया जबकि नवजात शिशु की 3 दिन बाद मौत हो गई। मृतक अर्चना कुशवाहा का एक 3 वर्ष का मासूम बेटा है जिसकी परवरिश की जिम्मेदारी उसकी दादी के ऊपर आ गई है। दादी के मुताबिक मृतक अर्चना का पति मजदूरी करने हैदराबाद में रहता है।
फिर भी सत्ता-विपक्ष एक सुर में मौन
सीधी जिले के ये दिल दहला देने वाले आंकड़े बेहद चिंताजनक है पर इन आंकड़ों को लेकर एक गंभीर बात ये भी है कि जहां सत्ताधारी दल इस पूरे मामले में पूरी तरह के मुख दर्शक है। वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल भी केवल नाम करने के लिए सोशल मीडिया में कुछ पोस्ट तो करते हैं परंतु उन्हें जिस तरह से इस मामले में गंभीर पहल करते हुए दिखना चाहिए उस तरह वो दिखाई नहीं देते हैं। अब ऐसी स्थिति में जब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही मौन हों तो सीधी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल होगा? मौत के आंकड़े और कहां तक जाएंगे? ये एक बेहद गंभीर सवाल है? सीधी जिला स्वास्थ्य के मामले में बीते कुछ दशकों से हमेशा अपनी नाकामियों को लेकर सुर्खियों में रहा है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं स्थाई तौर पर चरमराई हुई रहती हैं। जिला अस्पताल एक रेफरल अस्पताल हो गया है यहां जो भी गंभीर मरीज आते हैं उन्हें रीवा रेफर कर दिया जाता है या तो वह अपना दम तोड़ देते हैं। अब सवाल ये है कि जिले के जनप्रतिनिधि जिनके ऊपर इस मामले को लेकर जिम्मेदारी है वो इस पर क्या पहल करते हैं और जिले की माताओं की कहां तक रक्षा कर पाते हैं यह बेहद चिंतनीय विषय है?
रिपोर्ट: आर.बी.सिंह 'राज'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह