भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के केस में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट 7 अगस्त को इस हाई-प्रोफाइल केस पर सुनवाई करने जा रहा है।

एसआईटी की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद भी नहीं हुआ एक्शन
अब सुप्रीम कोर्ट से ही उम्मीद, दांव पर राजनीतिक भविष्य
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के केस में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट 7 अगस्त को इस हाई-प्रोफाइल केस पर सुनवाई करने जा रहा है। एसआईटी की रिपोर्ट आए पूरा एक साल बीतने के बावजूद शासन द्वारा मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दिए जाने पर शीर्ष अदालत की निगाहें अब सरकार की अनुपालन रिपोर्ट पर टिकी हैं। अब 7 अगस्त को होने वाली सुनवाई से पहले राज्य सरकार को अदालत में विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ेगी।
अब तक कोई निर्णय नहीं लिया
गौरतलब है कि मंत्री विजय शाह द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान से जुड़े मामले में अब सुप्रीम कोर्ट 7 अगस्त को सुनवाई करेगा। इससे पहले 24 जुलाई को प्रस्तावित सुनवाई किसी कारणवश स्थगित हो गई थी। अगस्त में ही विजय शाह के बयान की जांच के लिए गठित एसआईटी की रिपोर्ट को भी पूरा एक साल हो जाएगा, लेकिन सरकार इस पर अभियोजन की मंजूरी को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं ले सकी है।
सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार
19 जनवरी की फटकार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि एसआईटी अगस्त 2025 में ही जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप चुकी है, फिर भी अभियोजन की मंजूरी पर फैसला क्यों नहीं लिया गया।
08 मई की टिप्पणी: शीर्ष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए इनफ इज इनफ कहा और चार सप्ताह के भीतर आदेश का पालन करने की हिदायत दी थी।
24 जुलाई की स्थिति: अदालत को सूचित किया गया कि नोटिस की तामील और अतिरिक्त हलफनामे दाखिल होने के बावजूद पिछले आदेशों का पालन अब तक नहीं हुआ है।
यह भी पढ़िए...
विजय शाह मामला : " सुप्रीम टिप्पणी " : ,MP सरकार से कहा- "बस बहुत हुआ, अब आदेश का पालन करें"
विजय शाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मोहन यादव सरकार ने बनाई रणनीति
सुप्रीम कोर्ट की विजय शाह को फटकार: 'माफी में बहुत देर हो चुकी', MP सरकार को दिए सख्त निर्देश

रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह