दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।

छत्तीसगढ़ से पहुंची साध्वी सौम्या दीदी ने बढ़ाई धड़कन
बढ़ा सियासी पारा, जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

भोपाल। स्टार समाचार वेब
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है। जनसंपर्क के दौरान संजना सिंह बच्चों की नजर उतारती हैं। महिलाओं के बीच बैठकर वे मंगल गीत गाती हैं और आशीर्वाद की झोली फैलाती हैं। दरअसल, भगवा पार्टी के किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह के समर्थन में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से किन्नर समुदाय के सदस्य दतिया पहुंचने लगे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ की साध्वी सौम्या दीदी भी शामिल हैं, जिन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले उनकी नजर उतारने का दावा किया था। दतिया पहुंचकर उन्होंने कहा कि वे अपनी सखी संजना सिंह के समर्थन में आई हैं और प्रतीकात्मक रूप से दतिया की नजर उतारने आई हैं।
दिलचस्प प्रचार का अंदाज
इधर, चुनाव प्रचार के दौरान संजना सिंह घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान वह बच्चों को दुलारते हुए उनकी नजर उतारने के साथ महिलाओं के बीच बैठकर मंगल गीत भी गाती हैं। उनके प्रचार का अंदाज लोगों दिलचस्प लगता है।
सोच बदलने का अभियान
इस दौरान वह एक बार किन्नर समुदाय की बेटी को भी अवसर देकर देखने की बात भी कह रही हैं। संजना का कहना है कि यह चुनाव उनके लिए केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि किन्नर समुदाय के प्रति समाज की सोच बदलने का अभियान है। नामांकन के दौरान भी कुछ लोगों ने उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणियां कीं, लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया देने के बजाय संयम बनाए रखा।
पहली किन्नर विधायक थीं शबनम मौसी
समाज में किन्नर समुदाय को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए राजनीति में उनकी भागीदारी जरूरी है। मप्र की राजनीति में वर्ष 1998 में शबनम मौसी देश की पहली किन्नर विधायक बनी थीं। इसके बाद कई ट्रांसजेंडर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन अब तक कोई भी विधानसभा पहुंचने में सफल नहीं हो सका।
दतिया नया नहीं, हमारे लोग हर जगह
दतिया को चुनाव के लिए चुनने के सवाल पर संजना ने कहा, कुछ नया और ऐतिहासिक करने के लिए प्रकृति स्वयं रास्ता चुनती है। मां पीतांबरा की यह पावन नगरी प्रमुख शक्तिपीठ है। किन्नर समुदाय का अध्यात्म से गहरा संबंध रहा है, इसलिए मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत यहीं से करने का फैसला किया। किन्नर समाज किसी भौगोलिक सीमा में नहीं बंधा है। हमारे लोग हर शहर में रहते हैं। चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय निवासी होना जरूरी नहीं है। दतिया में भी हमारे समुदाय के लोग सामाजिक व मांगलिक आयोजनों में मौजूद रहते हैं। इसलिए यह शहर मेरे लिए नया नहीं है।
इन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं संजना
संजना का कहना है कि दतिया कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। उनके मुताबिक, शहर की सफाई व्यवस्था खराब है और युवाओं के लिए रोजगार व उद्योगों का अभाव है। मां पीतांबरा की नगरी और प्रमुख शक्तिपीठ होने के बावजूद श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। वे आरोप लगाती हैं कि विकास के दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित बदलाव नहीं दिखता।
दंगल में नौ दल और 10 निर्दलीय
उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा 19 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 9 प्रत्याशी विभिन्न क्षेत्रीय दलों से और 10 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चार विधानसभा चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि दो बार निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत के अंतर से अधिक वोट मिले, जबकि दो चुनावों में उनका वोट शेयर जीत के अंतर के करीब रहा। इस बार सपा और बसपा मैदान में नहीं हैं, जिससे निर्दलीयों और छोटे दलों की भूमिका अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: दतिया उपचुनाव के चलते सीमाओं पर 24 घंटे सख्त पहरा, चेकिंग में 85 लाख से अधिक कैश जब्त
दतिया का दंगल: चुनावी रण में जीतू और आशुतोष की मुलाकात के हो रहे चर्चे
कैलाश, प्रह्लाद, शिवराज के क्षेत्र से दतिया में दांव लगाने पहुंचे प्रत्याशी

मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह